Jalandhar News: जालंधर में तैनात रहे पूर्व SHO नवदीप सिंह के पिता का निधन, SI और ASI पर लगाए गंभीर आरोप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के चर्चित ढिल्लों ब्रदर्स सुसाइड केस (Dhillon Brothers Suicide Case) में बर्खास्त किए गए पंजाब पुलिस (Punjab Police) के SHO नवदीप सिंह से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि नवदीप सिंह के पिता की मौत हो गई है। उन्होंने अपने पिता का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

पूर्व SHO नवदीप सिंह ने पिता की मौत का जिम्मेदार पुलिस को बताया है। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाएं है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा उन पर की गई कार्रवाई के बाद से ही उनके पिता डिप्रैशन में थे, जिसके चलते उनका देहांत हुआ है। इसके साथ ही उसने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि उनके खिलाफ की जा रही जांच का जल्द से जल्द फैसला लिया जाए

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

नवदीप ने कहा कि जिन पुलिस अधिकारियों ने बिना जांच किए उन पर झूठा मुकदमा दर्ज किया है, उन पर तुरंत कार्रवाई की जाए। नवदीप ने कहा कि वह तब तक अपने पिता का संस्कार नहीं करेंगे जब तक SI जसपाल सिंह ASI बलवीर सिंह के खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज होगा। इसके साथ ही उसने कहा कि जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है, फिर आम लोग कैसे होंगे।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *