Punjab News: जालंधर से टीनू को मिला टिकट, AAP ने चार सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ से जालंधर, लुधियाना, गुरदासपुर और फिरोजपुर सीट से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई। पार्टी ने अपने तीन विधायकों को मैदान में उतारा है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

पहले भी आप अपने पांच मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतार चुकी है। इसके साथ ही आप की तरफ से प्रदेश में सभी उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया गया है।

जालंधर से पवन टीनू को टिकट दिया गया

आम आदमी पार्टी ने जालंधर से पवन टीनू (Pawan Teenu) को टिकट दिया है। इससे पहले पार्टी ने जालंधर से सुशील रिंकू को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वह भाजपा में शामिल हो गए। अब भाजपा ने भी इसी सीट से उनको उम्मीदवार बना दिया है। पूर्व अकाली विधायक पवन टीनू रविवार को आप में शामिल हुए थे।

Pawan Kumar Tinu
Pawan Kumar Tinu

टिकट मिलते ही टीनू निर्मल कुटिया सीचेवाल पहुंचे और राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह जी सीचेवाल से आशीर्वाद लिया। गुरदासपुर से पार्टी ने अपने विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी को प्रत्याशी बनाया है।

फिरोजपुर से काका बराड़ मैदान में

फिरोजपुर से आप ने जगदीप सिंह काका बराड़ (Jagdeep Singh Kaka Brar) को मैदान में उतारा है। वे मुक्तसर साहिब से विधायक हैं। काका बराड़ ने राजनीति की शुरुआत 2002 में आजाद प्रत्याशी के तौर पर नगर काउंसिल चुनाव लड़ते हुए की थी और वे अपना पहला चुनाव जीतकर पार्षद बने थे।

2007 में उन्होंने शिअद की ओर दूसरा नगर काउंसिल चुनाव लड़ा और जीत गए। 2012 में वे आप में शामिल हो गए थे। इसके बाद 2017 में आप की टिकट पर पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उनका मुकाबला शिअद प्रत्याशी कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी के साथ था, मगर वे ये चुनाव हार गए।

पढें AAP की लिस्ट

2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी ने फिर से जगदीप सिंह काका बराड़ को आप की सीट से चुनाव मैदान में उतारा और इस बार उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी रोजी बरकंदी को हराते हुए विधायक की कुर्सी पर कब्जा किया था। काका बराड़ किसान परिवार से संबंधित हैं।

लुधियाना में हिंदू चेहरे पर दांव और गुरदासपुर से…

लुधियाना से पार्टी ने हिंदू चेहरे अशोक पराशर पप्पी (Ashok Parashar Pappi) को टिकट दिया है। अशोक पराशर पप्पी लुधियाना के हलका सेंट्रल से विधायक हैं। 59 साल के पराशन आठवीं पास है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

2022 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस का हाथ छोड़ कर पप्पी आप में शामिल हुए थे। वे सेंट्रल हलके से जीत दर्ज करके विधायक बने थे। आपको बता दे की गुरदासपुर से शैरी कलसी (Shery Kalsi) को टिकट मिला।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *