Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 2 दिन तक मौसम रहेगा साफ, वीकेंड पर बादल छाए रहेंगे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: चंडीगढ़ में आज 17 अप्रैल और कल 18 अप्रैल को मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इसके बाद 19 और 20 को बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है।

साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण हो रहा है। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

मौजूदा अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य है।पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।

वहीं न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की कमी हुई है, जिससे कल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 19 अप्रैल को भी तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा।

भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

इसी तरह 20 अप्रैल को अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आएगी। इसी तरह 21 अप्रैल को अधिकतम तापमान 1 डिग्री से घटकर 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री से गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *