Canada-India News: कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

टोरंटो/नई दिल्ली। Canada-India News: Going to Canada, America and Europe can be expensive- कनाडा (Canada), अमेरिका (America) और यूरोप (Europe) जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपका खर्चा बढ़ सकता है। इसका कारण पश्चिम एशिया (West Asia) में तेजी के साथ बढ़ रहा तनाव बताया जा रहा है। इजराइल और ईरान के बीच जंग के कारण एयरलाइन कंपनियां ईरान के एयरस्पेस से बच रही हैं। इस कारण फ्लाइट्स में सामान्य ट्रेवल टाइम के मुकाबले 45 मिनट ज्यादा समय लग रहा है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

भारत की प्रमुख एयरलाइन कंपनियां जैसे एयर इंडिया, विस्तारा और इंडिगो समेत कई एयरलाइन कंपनियों के विमान ईरान के एयरस्पेस से दूरी बना रही हैं। वे मध्य एशिया (Middle East) और अरब प्रायद्वीप के ऊपर से उड़ान भर रही हैं। रूट में बदलाव होने से उन्हें ज्यादा ईंधन की जरूरत पड़ रही है।

america news
America news

ईरान के एयरस्पेस को यूज करने से बच रही है

फ्यूल कॉस्ट बढ़ने से इन कंपनियों पर दवाब बढ़ गया है। अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है तो आने वाले दिनों में अमेरिका और यूरोप जाने वाले यात्रियों को ज्यादा किराया देना पड़ सकता है। हाल ही में ईरान ने इजरायल पर सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन दागे थे। आशंका जताई जा रही है कि इजरायल जल्द ही बदले की कार्रवाई कर सकता है। यही वजह है कि विमानन कंपनियां ईरान के एयरस्पेस को यूज करने से बच रही हैं।

फ्लाइट्स में 15 से 45 मिनट का समय अधिक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली और मुंबई से लंदन, पेरिस, फ्रैंकफर्ट और न्यूयॉर्क जैसे शहरों के लिए फ्लाइट्स में 15 से 45 मिनट का समय अधिक लग रहा है। टाटा ग्रुप की एयरलाइन विस्तारा का कहना है कि उसके विमान आपात एयर रूट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे फ्लाइट्स के पहुंचने का टाइम बढ़ गया है और फ्लाइट्स में देरी हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि भारत से अमेरिका, कनाडा, यूरोप और मिडिल ईस्ट देशों के लिए हवाई किराया बढ़ सकता है।

Air Passenger Traffic
Air Passenger Traffic

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

कमर्शियल एयरलाइन्स किराए को एडजस्ट करने के लिए डायनैमिक प्राइसिंग का इस्तेमाल करती हैं। यह कई फैक्टर्स पर निर्भर होता है जिसमें रूट भी शामिल है। अगर रूट लंबा होगा तो एयरलाइन कंपनियों के लिए वह ज्यादा महंगा होगा। ईरान ने इजरायल पर हमला करने से पहले एयर मिशन्स को नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी थी। विमानों को ईरान के एयरबेस से बचने की सलाह दी गई थी।

यह भी पढ़ें – सिद्धू मूसेवाला की मां के खिलाफ रची गई बड़ी साजिश

CM ने कंजक पूजा कर बच्चियों के धोए पैर, मांगा आशीर्वाद



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *