Post Office Scheme: बेहद फायदेमंद है पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम, निवेश पर मिलेगा बढ़िया ब्याज

Daily Samvad
2 Min Read
Loan
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Post Office Scheme: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी सरकार महिलाओं के लिए एक खास योजना लेकर आई है। सरकार की इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी निवेश किया है।

महिला सम्मान प्रमाणपत्र योजना (Mahila Samman Certificate Scheme) के शुभारंभ के बाद स्मृति ईरानी ने नई दिल्ली के संसद मार्ग स्थित डाकघर में अपना महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र खाता खोला। महिलाएं इस सरकारी योजना में निवेश कर सकती है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

महिला सम्मान प्रमाणपत्र योजना सरकार द्वारा बजट 2023 में शुरू की गई थी। यह योजना मार्च 2025 तक निवेश के लिए खुली है। यानी महिलाओं के पास निवेश के लिए एक साल बचा है। योजना के तहत पर निवेश पर आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत छूट मिलती है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

योजना के तहत इस पर मिलने वाले ब्याज पर टैक्स देना होगा। इसका मतलब यह है कि टैक्स-सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट के विपरीत, आपको इसके ब्याज पर टैक्स लाभ नहीं मिलता है। ब्याज आय पर टीडीएस काटा जाता है। यह योजना प्रति वर्ष 7.5 प्रतिशत ब्याज देती है, जो हर तिमाही में चक्रवृद्धि होती है।

अगर आप महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में 2 साल के लिए 2 लाख रुपये निवेश करते हैं तो मैच्योरिटी पर आपको 2.32 लाख रुपये मिलेंगे। यह FD की तरह ही काम करता है। आप अपने नजदीकी डाकघर में जाएं और खाता खोलने का फॉर्म जमा कर दें।

बृजभूषण की टिकट क्यों कटी? किसके डर गया बाहुबली सांसद



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *