Aaj ka Panchang: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की करें पूजा, सुख और सौभाग्य प्राप्त होगा, जाने आज का पंचांग

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 419 शब्द|📅 09 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 09 May 2024: आज गुरुवार (Thursday) है, तारीख है 9 मई 2024। सनातन धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही गुरुवार का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को अविवाहित एवं विवाहित महिलाएं करती हैं।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

इस व्रत के पुण्य-प्रताप से विवाहित महिलाओं के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। वहीं, अविवाहित जातकों की शीघ्र शादी के योग बनते हैं। पंडित प्रमोद शास्त्री की मानें तो वैशाख माह के शुक्ल पक्ष के प्रथम गुरुवार पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं।

Aaj ka Panchang: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की करें पूजा, सुख और सौभाग्य प्राप्त होगा, जाने आज का पंचांग
पंडित प्रमोद शास्त्री, श्री हरि दर्शन मन्दिर, अशोक नगर, जालंधर

इन योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होगी। आईए, पंडित प्रमोद शास्त्री से आज का पंचांग और राहुकाल जानते हैं।

आज का पंचांग (Panchang 09 May 2024)

ज्योतिषियों की मानें तो वैशाख माह के शुक्ल पक्ष के प्रथम गुरुवार पर शोभन योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण दोपहर 02 बजकर 42 मिनट तक है। इस दिन शिववास का योग भी बन रहा है।

साधक को मनचाहा वर मिलता है

इस योग का निर्माण सुबह 06 बजकर 21 मिनट से हो रहा है। साथ ही बव और बालव करण योग बन रहे हैं। इन दोनों योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को मनचाहा वर मिलता है।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 34 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 07 बजकर 01 मिनट पर

चन्द्रोदय- सुबह 06 बजकर 07 मिनट पर

चंद्रास्त– शाम 08 बजकर 39 मिनट पर

पंचांग

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 10 मिनट से 04 बजकर 52 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से 03 बजकर 26 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 07 बजे से 07 बजकर 21 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

अशुभ समय

राहु काल – दोपहर 01 बजकर 59 मिनट से 03 बजकर 40 मिनट तक

गुलिक काल – सुबह 08 बजकर 56 मिनट से दोपहर 10 बजकर 37 मिनट तक

दिशा शूल – दक्षिण

ताराबल

भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन

अकाली दल की अग्निपरीक्षा, क्या हरसिमरत को जिता सकेंगे सुखबीर?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *