Aaj Ka Rashifal: बिजनेस में होगा फायदा, इन्हें मिलेगा सच्चा प्यार, जाने आज का राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 727 शब्द|📅 10 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 10 May 2024 Horoscope Today: आज शुक्रवार का दिन है। तारीख है 10 मई 2024। आज अक्षय तृतीय भी है, इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि जो साधक इस दिन उनकी सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा करते हैं, उनकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

ज्योतिषियों की मानें तो आज का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। कई राशि के जातकों को आज सच्चा प्यार मिलेगा। वहीं, कई राशि के जातकों का आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से आज का राशिफल (Horoscope Today) विस्तार से जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal: बिजनेस में होगा फायदा, इन्हें मिलेगा सच्चा प्यार, जाने आज का राशिफल
पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आप किसी शादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। वाद-विवाद की स्थिति से खुद को दूर रखें। अपने परिचित व्यक्ति से आज आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही पत्नी का साथ मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आप नया वाहन खरीद सकते हैं। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। आपको किसी नए कार्य का बड़ा ऑफर मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साथ ही परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। मन स्थिर और प्रसन्न रहेगा। वाणी के प्रभाव से आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। कोई नया व्यापार आप शुरू कर सकते हैं। साथ ही पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपका सोच-विचार कर काम करने का है। कोई बड़ा डिसीजन व्यापार में न लें। साथ ही नई साझेदारी में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इसके अलावा पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय में अपने पार्टनर्स से सावधान रहें नहीं, तो आपका काम बिगड़ सकता है। कोई नई लेन-देन आज न करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। पारिवारिक मतभेद में उलझ सकते हैं। कोई बड़ा जोखिम आज व्यापार मे न उठाएं। साथ ही पत्नी के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रह सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। कोई नया वाहन, मकान खरीद सकते हैं। साथ ही किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार में अपने पार्टनर्स का आज आपको सहयोग मिलेगा। काम में रुकावट आ सकती है। वाणी पर संयम रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज के दिन आप वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें, जिस काम के लिए बहुत दिनों से सोच रहे हैं वह आज पूरा होगा। न्यायालय पक्ष में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। विवाद की स्थिति से अपना बचाव करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज के दिन आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग है। नया निवेश कर सकते हैं। पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। व्यापार मे कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पार्टनर्स का अच्छा सहयोग मिलने से लाभ होगा। साथ ही पत्नी व परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं। संतान की चिंता बनी रहेगी। व्यापार में सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। आज आप किसी नए काम के लिए विचार कर सकते हैं। पारिवारिक विवाद से दूर रहें।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

अकाली दल की अग्निपरीक्षा, क्या हरसिमरत को जिता सकेंगे सुखबीर?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *