Lok Sabha chunav: चौथे चरण का मतदान जारी, 5 केंद्रीय मंत्री, 1 पूर्व मुख्यमंत्री, 2 क्रिकेटर मैदान में

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Lok Sabha chunav phase 4 live update: आज देश के अलग अलग हिस्सों में मतदान हो रही है। सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 13 मई को 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग चल रही है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

इस चरण में 1717 उम्मीदवार चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें पांच केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री, दो क्रिकेटर और एक अभिनेता भी शामिल हैं। चौथे चरण की वोटिंग में केंद्रीय मंत्री गिरिराज व अर्जुन मुंडा, सपा मुखिया अखिलेश यादव, ओवैसी समेत 1717 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला।

जम्मू कश्मीर की एक सीट पर मतदान

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों पर मतदान है। वहीं उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर वोटिंग है। इसी तरह तेलंगाना की 17, महाराष्ट्र की 11, एमपी की आठ, पश्चिम बंगाल की आठ, बिहार की पांच, झारखंड और ओडिशा की चार-चार व जम्मू कश्मीर की एक सीट पर मतदान है।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

हैदराबाद, तेलंगाना: अभिनेता अल्लू अर्जुन वोट डालने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा, कृपया अपना वोट डालें। यह हम सभी के लिए बहुत जिम्मेदारी का दिन है। मुझे पता है कि यह कठिन है लेकिन आइए थोड़ा प्रयास करें। यह हमारे भविष्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन है…।

अमित शाह होंगे देश के PM? योगी से छिन जाएगी CM की कुर्सी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *