Aaj Ka Rashifal: धार्मिक यात्रा का प्लान बनेगा, कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है; पढ़ें राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 805 शब्द|📅 16 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 16 May 2024 Horoscope Today: आज गुरुवार है, तारीख है 16 मई 2024। आज के राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार आज यानी 16 मई का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

आज कुछ राशियों को अपने कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, तो वहीं कुछ जातकों का धार्मिक यात्रा का प्लान बनेगा। आईए, पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से आज का राशिफल जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal: धार्मिक यात्रा का प्लान बनेगा, कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है; पढ़ें राशिफल
पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा, व्यर्थ के कार्य में आप उलझे रहेंगे। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ेंगे, संपत्ति के विवाद उभरकर सामने आएगा। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज के दिन स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य आज शुरू न करें, न ही व्यापार में कोई बड़ा जोखिम उठाएं। परिवार में मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेंगे। कोई नया वाहन या मकान आदि आजकल में सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा व कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, उसमें व्यवधान आएगा। परिवार में लोग आपके विरोध में आ सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आपका मन अशांत रहेगा, कोई अज्ञात भय मन में बना रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है। किसी अपने के व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं। परिवार में माहौल आप के विपरीत रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप किसी बहुत पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य आज आपका पूर्ण होगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आप मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। परिवार में आप के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से जिस कार्य का सोच रहे हैं, किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज आप कार्य कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। कोई नई कार्ययोजना बनेगी, परिवार में अपनों का सहयोग साथ प्राप्त होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप किसी व्यर्थ की उलझन में फंस सकते हैं। किसी षड्यंत्र का आप शिकार बन सकते हैं, विरोधी वर्ग सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य में आज आप गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में रुकावट प्रतीत होगी। किसी अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार न दें। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद बन सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपका मन अशांत रहेगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें, लंबी यात्रा आदि पर जाने से बचें। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। परिवार में लोग आपके विरोध में आ सकते हैं। मान-सम्मान में कमी आएगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है, स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा, कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। व्यापार-व्यवसाय में किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से कोई बड़ी डील या बड़ा काम आपको मिल सकता है। परिवार में मांगलिक आयोजन होंगे, परिवार के लोग आपके अनुकूल रहेंगे। आज परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आप अपने जीवन में कोई बड़ा डिसीजन आज आप ले सकते हैं, जिसका लाभ आपको भविष्य में दिखाई पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ प्राप्त होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा, परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर आज आप जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

क्या सच में CM के PA ने स्वाति मालीवाल को पीट दिया? देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *