Aaj Ka Rashifal: बिजनेस में होगा फायदा, नौकरी में आ सकती है दिक्कत, पढ़ें अपना राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 753 शब्द|📅 18 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 18 May 2024 Horoscope Today: आज शनिवार है, तारीख है 18 मई 2024। आज के राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार, आज यानी 18 मई 2024, शनिवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

ज्योतिषियों के अनुसार आज कुछ राशियों को अपने कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, तो वहीं कुछ जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आपका दिन सामान्य रूप से ठीक रहेगा। आज आवश्यक कोई कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज के दिन आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, व्यापार में साझेदारी करना लाभप्रद होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आप किसी विपत्ति में फंस सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद में न उलझें, वाणी पर संयम रखें। व्यापार में कोई नया काम शुरू न करें, आर्थिक जोखिम न उठाएं। परिवार के लोगों से मतभेद बढ़ सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खानपान पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। पैतृक संपत्ति के कारण परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। कोई नया काम सोच विचार कर करें। किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। वाहन आदि संभलकर चलाएं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आपके पुराने रूके कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनो का सहयोग मिलेगा, प्रशासनिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। पार्टनर का सहयोग मिलेगा, किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। कोई नया कार्य शुरू करने में किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज के आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में नया काम शुरू कर सकते हैं, जिससे लाभ के योग बनेंगे। किसी बड़ी पार्टनरशिप में आप भागीदार हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा, परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, खानपान पर नियंत्रण रखें। किसी को बड़ी रकम उधार न दें। व्यापार में पुराने किसी सहयोगी पार्टनर के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, वाद विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के रहते मानसिक तनाव और शारीरिक थकावट रहेगी। किसी काम के चलते आपको लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी अपने के कारण आज आप विवाद से फंस सकते हैं, परिवार से मतभेद उत्पन्न हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आप आज किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, घर परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा, व्यापार में नया काम हाथ आएगा। कोई नया वाहन मकान आदि खरीद सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप कही बाहर घूमने जा सकते हैं, स्वास्थ्य में आज आप राहत महसूस करेंगे। परिवार में स्नेह और प्रेम का माहौल रहेगा। परिवार के लोगों के साथ मिलकर आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में नया कार्यक्षेत्र आपको मिलेगा। अपरिचित व्यक्ति को कोई बड़ी धनराशि उधार न दें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते है, जिस कारण मन अशांत रहेगा। परिवार के किसी व्यक्ति से मनमुटाव होगा। अच्छा रहेगा वाद-विवाद में न उलझें, नहीं तो मान-अपमान का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, आज काम में रुकावट आएगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप थोड़ा संभलकर कर रहें, वाहन आदि के उपयोग में सावधानी रखें। वाद-विवाद से दूर रहें, परिवार समाज में किसी विशेष व्यक्ति से विवाद की स्थिति बन सकती है। घर में मांगलिक कार्य का योग बनेगा, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

CM के PA ने स्वाति मालीवाल को पीट दिया? देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *