Aaj Ka Rashifal: पार्टनरशिप करने से मिलेगा बिजनेस में लाभ, इन्हें मिलेगा पैतृक संपत्तियों में अधिकार, जाने अपना राशिफल

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 883 शब्द|📅 20 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 20 May 2024 Horoscope Today: आज सोमवार है, तारीख है 20 मई 2024। आज के राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार आज यानी 20 मई का दिन सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

ज्योतिषियों के अनुसार, आज कुछ राशि जातकों को कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा, तो वहीं कुछ राशि जातकों को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिल सकता है। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा गुजरने वाला है आज का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय नहीं आपका लॉस हो सकता है। अपने पार्टनर से सतर्क रहें। नहीं तो व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पैतृक संपत्ति में आज आपको अधिकार मिल सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आप किसी कार्य को लेकर बाहर की यात्रा कर सकते हैं। यात्रा आदि में अपने सामान की हिफाजत रखें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। मौसमी बीमारियों की चपेट में आप और आपका परिवार आ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निवेश करने से आज बचें। परिवार में पत्नी और बच्चों से झगड़ा हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आपको अपनी लाइफ में कुछ चेंज लाना होगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आपके हित में रहेगा। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क में आने से आपका रुका हुआ कार्य शुरू हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अधिकारी वर्ग से संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए संभलकर चलने का है। यात्रा आदि पर जाएं, तो अपने सामान और धन की रक्षा करें। नहीं तो नुकसान हो सकता है। साथ ही आपको कोई बड़ा ऑफर मिले तो सोच विचार कर कार्यक्षेत्र में निवेश करें। कार्य सहयोगियों को परख लें। परिवार में आपसी विवाद के चलते आप मानसिक परेशानी महसूस करेंगे।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज व्यापार-व्यवसाय में आप बड़ा निवेश करने का प्लान कर सकते हैं। इससे आपको लाभ का योग बनेगा। साथ ही प्रॉपर्टी आदि खरीदने का मन बन सकता है, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसमी बीमारियों की चपेट में आप और आपका परिवार आ सकता है। पारिवारिक कुछ बातों के चलते आपको पत्नी और बच्चों के हित में बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप किसी नए कार्य का प्लान कर रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए ही रोक दें। नहीं तो आपको कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। शेयर मार्केट आदि का काम करते हैं, तो आज कोई बड़ा निवेश न करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप किसी अपने को सदा के लिए खो सकते हैं, जिस कारण आपका मन अशांत रह सकता है। किसी कार्य विशेष के लिए बाहर की यात्रा आदि भी करनी पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में साझेदारों से सतर्क रहें। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही व्यापार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आप अपने दैनिक कार्य में परिवर्तन कर सकते हैं। आज किसी को बड़ी धनराशि उधार देना आपके लिए ठीक नहीं होगा। व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहें। पत्नी और बच्चों के लिए कोई बड़ा निवेश आज आप कर सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य के चलते कुछ परेशान रह सकते हैं, जिस कारण आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी वर्ग आपके साथ धोखा कर सकते हैं। कुछ प्राइवेट जानकारी को सार्वजनिक न करें। नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आपके लिए इस समय ठीक नहीं रहेगा। परिवार और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत न करें। नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज पारिवारिक किसी बात के कारण आप बड़ी उलझन में फंस सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लेनदेन आज न करें। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा। आज मेहमान घर आ सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा लाभ होने वाला है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात सफलता के नए रास्ते खोलेगी। आज आज पुराना रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। कोई नया वाहन खरीदने का योग बनेगा। परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे। पत्नी के साथ फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं।

PM मोदी को केजरीवाल की खुली चुनौती, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *