⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 174 शब्द|📅 07 May 2025
डेली संवाद जालंधर Jalandhar News: बीते दिनों नकोदर कस्बे के गांव कंग साहबू से अज्ञात कार सवारों ने एक करोड़पति एनआरआई (NRI) को अगवा कर लिया है इस मामले में अब बड़ी खबर सामने आ रही है।
यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा
खबर है कि एनआरआई मोहिंदर सिंह की हत्या कर दी गई है। हत्या करने के बाद उनके शव को मोगा नहर में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में दो हत्यारों को काबू कर लिया है। वहीं शव को बरामद करने के लिए टीम मोगा रवाना हो गई है।

रविवार शाम हुआ था अपहरण
बता दे कि 75 वर्षीय मोहिंदर सिंह रविवार शाम अपने घर से कंग साहबू के लिए निकले थे। शाम करीब 6 बजे जब वह जालंधर नकोदर हाईवे पर गांव कंग साहबू के पास पहुंचे तो दो अज्ञात लोगों ने अपनी कार (पीबी-08-एक्यू-3878) में मोहिंदर सिंह का अपहरण कर लिया और वहां से फरार हो गए।
विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें









