Aaj Ka Rashifal: परिवार के साथ बीतेगा सुखद समय, कार्यक्षेत्र में मिलेगी तरक्की, पढ़ें राशिफल

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 879 शब्द|📅 29 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 29 May 2024 Horoscope Today: आज बुधवार है, तारीख है 29 मई 2024। आज के राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार, आज यानी 29 मई 2024, बुधवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

ज्योतिषियों के अनुसार आज कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे, तो वहीं कुछ जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा, आप बेवजह के कामों में अपना समय नष्ट न करें। अपने भविष्य के लिए आज कोई निर्णय आप ले सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। परंतु आज आपका सहयोग आपके ही लोग नहीं करते दिखाई देंगे, जिस कारण आप अपने आप को कुछ कमजोर महसूस करेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर आपसे लोगों की नाराजगी बनी रहेगी। आज अपने स्वभाव में थोड़ा-सा परिवर्तन लाएं, तो आपके रुके हुए कार्य बन सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपका स्वास्थ्य में आप गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य आज शुरू न करें, और न ही व्यापार में कोई बड़ा जोखिम उठाएं। परिवार में मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा, कोई रुका हुआ पुराना कर आज पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आज आपको मिल सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा, मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर उसे धोखा मिल सकता है। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, उसमें व्यवधान आएगा। परिवार में लोग आपके विरोध में आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है। आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे, पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें, वाणी पर संयम रखें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आपके स्वास्थ्य में लाभ होगा, किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया कार्य पार्टनरशिप में शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ आज आपका समय अच्छा बीतने वाला है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज के दिन अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक दृष्टि से आप परेशान होंगे। साथ ही मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज कोई विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से आपको आर्थिक तौर से लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश आज न करें। परिवार को लेकर कोई बड़ी उलझन आज आपके सामने आ सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप न्यायालय पक्ष के किसी विवाद में उलझ सकते हैं। कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपका मन उदास रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में हानि के योग बनेंगे। आपके पार्टनर आपके साथ धोखा कर सकते हैं। परिवार में संपत्ति होने का मानसिक मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। परिवार के लोग आप के विरोध में जा सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें, कोई नया कार्य शुरू न करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बहुत दिनों से जिस कार्य के लिए आप प्रयास कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया मकान वाहन आदि आज आप खरीद सकते हैं। परिवार के साथ यह समय आनंद से बीतेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा, पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आप किसी पुराने विवाद में पढ़ सकते हैं, जिस कारण आप कानूनी शिकंजे में फंस सकते हैं। आज का दिन व्यापार-व्यवसाय में विरोधी आपके काम को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण कुछ परेशानी महसूस होगी। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से आज बचें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आपको बड़ा पद मिल सकता है, जिस कारण आपका कद बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत आज आप कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में बड़े निवेश करने का आज आपका मन बन सकता है। साथ ही परिवार के लिए शॉपिंग कर सकते हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *