Jalandhar News: विधायक मोहिंदर भगत ने रेलवे स्टेशन पर स्वामी गुरदीप गिरि जी महाराज का किया स्वागत, लिया आशीर्वाद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 266 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: 108 स्वामी गुरदीप गिरि जी महाराज की अगुवाई में पठानकोट से विशेष ट्रेन से संगत बेगमपुरा (वाराणसी) के दर्शनों के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

जिसका जालंधर रेलवे स्टेशन (Jalandhar Railway Station) पहुंचने पर जालंधर वेस्ट के विधायक मोहिंदर भगत ने अपने साथियों सहित भावपूर्ण ढंग से स्वागत किया वहीं गुरु महाराज जी से आशीर्वाद लिया।

Jalandhar City Railway Station
Jalandhar Railway Station

इस अवसर पर विधायक मोहिंदर भगत (MLA Mohinder Bhagat) ने कहा कि 108 स्वामी गुरदीप गिरि जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त वह अपने आप को धन्य समझ रहे हैं।

महापुरुषों के दर्शन से सभी प्रकार की व्याधियां स्वत समाप्त हो जाती- विधायक

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि संत महापुरुषों के दर्शन मात्र से ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार की व्याधियां स्वत: ही समाप्त हो जाती है, वहीं संगत की चरण धूलि से मानव का जीवन संवर जाता है।

उन्होंने कहा कि सतगुरु रविदास महाराज जी के पैरोकार के रूप में स्वामी गुरदीप गिरि जी महाराज का कार्य अविस्मरणीय है। जिस तरह स्वामी जी गुरु महाराज जी की बाणी का प्रचार प्रसार कर समाज में फैली कुरीतियों से मानव को निकालने का कार्य कर रहे हैं वह काबिले तारीफ है।

Jalandhar West By Poll Mohinder Bhagat
Mohinder Bhagat

इस अवसर पर कमल लोच, कुलदीप गगन, राम लुभाया, अजय लोच, श्री गुरु रविदास मंदिर चुंगी नं 9 के चेयरमैन रवि सारंगल, जीत मीनिया तथा बड़ी संख्या में संगत ने स्वामी गुरदीप गिरि जी महाराज का स्वागत कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें

Jalandhar News: विधायक मोहिंदर भगत ने रेलवे स्टेशन पर स्वामी गुरदीप गिरि जी महाराज का किया स्वागत, लिया आशीर्वाद
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *