Canada-Punjab News: कनाडा में पंजाब की 24 साल की लड़की की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 275 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, मालेरकोटला/कनाडा। Canada-Punjab News: कनाडा (Canada) में आए दिन पंजाब (Punjab) के लोगों की मौत हो रही है। इसी क्रम में एक और पंजाबी की मौत Canada होने की सूचना मिली है। कनाडा (Canada) में मरने वाले की पहचान मालेरकोटला (Malerkotla) की 24 साल की लड़की के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

जानकारी के मुताबिक, मालेरकोटला (Malerkotla) जिले के मानकी गांव की 24 वर्षीय लड़की की 17 सितंबर को कनाडा (Canada) में मौत हो गई है। मृतक लड़की की पहचान अनु मालड़ा (24) पुत्री गुरप्रीत सिंह निवासी मानकी गांव के रूप में हुई है।

ANU
ANU

अनु लड़कों की तरह बनकर रहती थी

मृतक अनु के पिता ने रोते-रोते कहा कि उनकी प्रतिभाशाली बेटी अनु हमेशा लड़कों की तरह बनकर रहती थी और करीब 4 साल की पढ़ाई व बेहतर भविष्य के लिए कनाडा चली गई थी और अब वह वर्क परमिट पर काम कर रही थी।

उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अनु कुछ समय से बीमार थी लेकिन पिछले दिनों उसकी मां से फोन पर बात हुई थी और वह ठीक थी। गौरतलब है कि अनु मालड़ा की एक बड़ी बहन कनाडा में है और एक छोटा भाई अपने माता-पिता के साथ रहता है।

Canada PR
Canada PR

कर्ज लेकर अपनी बेटी को कनाडा भेजा

इस मौके पर मौजूद गांव के मुखिया सुखमिंदर सिंह आढ़ती, सुखदर्शन सिंह राणू ने कहा कि मेहनती परिवार है और लड़की के पिता एक छोटे दुकानदार हैं। जिसने कड़ी मेहनत और कर्ज लेकर अपनी बेटी को कनाडा भेजा ताकि वह परिवार के विकास में योगदान दे सके, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था।

Canada-Punjab News: कनाडा में पंजाब की 24 साल की लड़की की मौत
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *