Lok Sabha Election 2024: अयोध्‍या में BJP की करारी हार के बाद, ‘रामायण’ एक्टर लक्ष्मण का आया बड़ा बयान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 372 शब्द|📅 05 Jun 2024

डेली संवाद, लखनऊ। Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। एक बार फिर एनडीए बहुमत में हैं लेकिन 10 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब बीजेपी अकेले दम पर बहुमत का आंकड़ा पार नहीं कर पाई हैं। अब चुनावों के नतीजों पर मनोरंजन जगत से भी अलग अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा पीआर के लिए कितने प्वाइंट्स जरुरी है, जाने पूरी खबर

कोई मंडी से जीती कंगना रनौत को बधाई दे रहे हैं तो कोई मेरठ से जीतने वाले अरुण गोविल को। टीवी के लक्ष्मण के रूप में मशहूर सुनील लहरी ने चुनावों को लेकर एक पोस्ट किया है। उन्होंने तो अयोध्यावासियों पर गुस्सा भी जाहिर किया।

‘रामायण’ सीरियल में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर चुनावों के नतीजों पर बैक टू बैक पोस्ट किए। जहां उन्होंने कंगना रनौत और अरुण गोविल को बधाई दी। साथ ही अयोध्यावालों पर गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने सच्चे राजा के साथ विश्वासघात किया है।

फैजाबाद सीट से बीजेपी हारी

इसी साल राम मंदिर का भव्य उद्घाटन हुआ। इस बार सभी को लग रहा था कि फैजाबाद की सीट से भाजपा को प्रचंड जीत मिल सकती है। मगर कल आए नतीजों ने सबको हैरान कर दिया। यहां से बीजेपी हार गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स दो धड़ों में बंटे नजर आए।

अरुण गोविल और कंगना रनौत को दी बधाई

फैजाबाद हॉट सीट बन गई। यहां भाजपा को समाजवादी पार्टी के नेता अवधेश प्रसाद ने 54567 वोटों से भारी जीत हासिल की। जबकि बीजेपी के प्रत्याक्षी लल्लू सिंह को हरा दिया। इसी पर सुनील लहरी ने भी रिएक्ट किया।

उन्होंने लिखा, ‘चुनाव के परिणाम देखकर बहुत ज्यादा निराशा हुई, एक तो मतदान कम और ये परिणाम,परंतु एक बात की खुशी हुई मेरे दो पसंदीदा लोग चुनाव जीते। दोनों को बधाई।’ यहां सुनील लहरी अरुण गोविल और कंगना रनौत की बात कर रहे हैं।

सुनील लहरी को आया अयोध्यावासियों पर गुस्सा

वहीं इंस्टाग्राम पर भी सुनील लहरी (Sunil Lahri0 ने कई पोस्ट किए। जहां उन्होंने कहा कि अयोध्यावासियों ने बीजेपी के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने एक मीम भी शेयर किया कि कैसे लोगों ने बीजेपी की पीठ में खंजर घोपा है।

Lok Sabha Election Result 2024
Lok Sabha Election Result 2024
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *