IND vs PAK: पाकिस्तानी गेंदबाज ने Virat Kohli से मांगी थी ये चीज, देखें VIRAL VIDEO

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला न्यूयॉर्क (New York) के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Nassau County International Cricket Stadium) पर खेला जाएगा। यह एक अस्थायी क्रिकेट स्टेडियम है।

यह भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के 8 अफसरों पर कार्रवाई करने वाली चार्जशीट गायब!

इसी मैदान पर भारत (India) ने आयरलैंड (Ireland) के खिलाफ पहला मुकाबला खेला था। अब 9 जून को भारत पाकिस्तान का सामना करने के लिए तैयार है। मैच से पहले मोहम्मद आमिर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

आमिर का वीडियो खूब वायरल

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने संन्यास से यू टर्न लेकर स्क्वाड में अपनी जगह बनाई। यूएसए के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए अनुभवी गेंदबाज ने एक विकेट लिया था। अब भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए अपनी तैयारियों जुट गया है।

Mohammad Amir
Mohammad Amir

हालांकि, इससे पहले ही आमिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) द्वारा शेयर इस वीडियो में आमिर विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ हुए एक मजेदार किस्सा का जिक्र करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आमिर ने सुनाया पुराना किस्सा

दरअसल, भारत और पाकिस्तान एशिया कप के लिए बांग्लादेश (Bangladesh) गए हुए थे। वहां, इमाद वसीम को विराट कोहली का बल्ला चेक करते हुए देखा गया था। इसके बाद मोहम्मद आमिर ने विराट कोहली से एक बल्ला मांगा था।

तब विराट कोहली ने कहा था जब भारत वर्ल्ड कप खेलने आओगे तो दे दूंगा। उसके बाद साल 2016 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान टीम भारत दौरे पर आए थी। तब विराट ने आमिर को बल्ला भेंट किया था।

Virat Kohli
Virat Kohli

9 जून को खेला जाएगा महामुकाबला

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महामुकाबला 9 जून, यानी रविवार को खेला जाएगा। दोनों टीमें आठवीं बार टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगी।

पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत को एक ही बार हरा पाया है, जबकि भारत ने 6 बार धूल चटाई है। अब एक बार फिर दोनों टीमें एक दूसरे को मात देने के लिए न्यूयॉर्क में भिड़ने को तैयार हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *