Aaj ka Panchang: आज भगवान विष्णु और गणेश जी की करें पूजा, सभी दुख होंगे दूर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 425 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 12 June 2024: बुधवार का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु एवं गणेश जी को अति प्रिय है। इस दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। साथ ही विशेष उपाय भी किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इंदिरा गांधी की हत्या का मनाया गया जश्न, निकाली गई झांकी

धार्मिक मत है कि बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से आय और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट यथाशीघ्र दूर हो जाते हैं। आइए, पंडित प्रमोद शास्त्री से आज का पंचांग एवं राहुकाल जानते हैं।

Aaj ka Panchang: आज भगवान विष्णु और गणेश जी की करें पूजा, सभी दुख होंगे दूर

आज का पंचांग (Panchang 12 June 2024)

शुभ मुहूर्त: ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि आज शाम 07 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगी। इसके बाद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि शुरू होगी। साधक अपनी सुविधा अनुसार स्नान-ध्यान कर भगवान गणेश एवं भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर सकते हैं।

पंचांग

सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 23 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 07 बजकर 20 मिनट पर

चन्द्रोदय- सुबह 10 बजकर 36 मिनट पर

चंद्रास्त– शाम 11 बजकर 59 मिनट पर

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 02 मिनट से 04 बजकर 42 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 41 मिनट से 03 बजकर 36 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 07 बजकर 18 मिनट से 07 बजकर 38 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक

अशुभ समय

राहु काल – दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से 02 बजकर 06 मिनट तक

गुलिक काल – सुबह 10 बजकर 36 मिनट से दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक

दिशा शूल – उत्तर

यह भी पढ़ें: जालंधर की IBT Overseas Education के हरप्रीत और प्रदीप के खिलाफ FIR

Aaj ka Panchang: आज भगवान विष्णु और गणेश जी की करें पूजा, सभी दुख होंगे दूर

योग

ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर हर्षण योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का संयोग संध्याकाल तक है। साथ ही आज रवि योग का भी संयोग बन रहा है। इन योग में भगवान गणेश की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी।

शिववास योग

ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर शिववास योग का संयोग बन रहा है। आज भगवान शिव संध्याकाल 07 बजकर 16 मिनट तक नंदी पर विराजमान रहेंगे। इस दौरान भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से साधक को सभी कार्यों में पूर्ण सफलता प्राप्त होगी।

ताराबल

अश्वनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुंभ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *