Aaj ka Panchang: आज भगवान विष्णु की करें पूजा, देवगुरु बृहस्पति की करें उपासना, मजबूत होगी आपकी कुंडली

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 417 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 13 June 2024: आज गुरुवार है। सनातन धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन देवताओं के गुरु देवगुरु बृहस्पति की भी उपासना की जाती है। ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में गुरु मजबूत होने से जातक को सभी शुभ कार्यों में सिद्धि मिलती है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में पुलिस भर्ती घोटाला, 102 युवाओं से 26 लाख की ठगी

कारोबार में समय के साथ बढ़ोतरी होती रहती है। वहीं, रोजगार को भी नया आयाम मिलता है। कुंडली में गुरु मजबूत करने के लिए गुरुवार का व्रत भी रखा जाता है। इस व्रत को विवाहित महिलाएं और कुंवारी लड़कियां करती हैं। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से व्रती की हर मनोकामना पूरी होती है। आईए, पंडित प्रमोद शास्त्री से आज का पंचांग एवं राहुकाल जानते हैं।

आज का पंचांग (Panchang 13 June 2024)

शुभ मुहूर्त: ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि संध्याकाल 09 बजकर 33 मिनट पर समाप्त होगी। इसके बाद अष्टमी तिथि शुरू होगी। हर माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। साधक सुविधा अनुसार स्नान-ध्यान कर जगत के पालनहार भगवान विष्णु एवं देवगुरु बृहस्पति की पूजा कर सकते हैं।

Vishnu-Ji
Vishnu-Ji

पंचांग

सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 23 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 07 बजकर 20 मिनट पर

चन्द्रोदय- सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर

चंद्रास्त- देर रात 12 बजकर 26 मिनट पर

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 02 मिनट से 04 बजकर 43 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 41 मिनट से 03 बजकर 37 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 07 बजकर 19 मिनट से 07 बजकर 39 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक

अशुभ समय

राहु काल – दोपहर 02 बजकर 06 मिनट से 03 बजकर 51 मिनट तक

गुलिक काल – सुबह 08 बजकर 52 मिनट से 10 बजकर 37 मिनट तक

दिशा शूल – दक्षिण

यह भी पढ़ें:  जालंधर के GST भवन में लगी आग से कई फाइलें जलकर राख

योग

ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का संयोग संध्याकाल से है। साथ ही आज अभिजीत मुहूर्त का भी संयोग बन रहा है। इन योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी।

ताराबल

अश्वनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुम्भ, मीन

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *