Transfers Posting News: पंजाब पुलिस में फेरबदल, 916 पुलिस कर्मियों का तबादला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Transfers Posting News: पंजाब सरकार (Punjab Government) नशे के खिलाफ सख्त है। इसी क्रम में पुलिस विभाग (Punjab Police) में बड़े स्तर पर फेरबदल कर रही है। पंजाब पुलिस में फेरबदल के क्रम में पटियाला रेंज (Patiala Range) के अधीन आने वाले चार जिलों के 916 पुलिस कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में बेसमेंट में सोने को मजबूर हैं पंजाबी छात्र, वर्क परमिट वालों को भी संकट

वहीं, चार जिलों के एसएसपी (SSP), एसपी (SP) व डीएसपी (DSP) को डीआईजी पटियाला रेंज हरचरन सिंह भुल्लर ने मीटिंग कर नशों व अपराध के खिलाफ जीरो टालरेंस नीति अपनाने के आदेश दिए हैं। नए आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

gaurav-yadav
gaurav-yadav

नशे के खिलाफ सख्त रणनीति

पंजाब पुलिस नशों के कारोबार पर शिकंजा कसने व अपराधियों से निटपने के लिए काफी सख्त रणनीति बनाई है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कुछ दिन पहले ही एसएचओ से लेकर उच्च अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग की थी।

इस मौके उन्होंने उन्हें संगठित अपराध, नशीले पदार्थ की तस्करी और आतंक से कैसे निटपना है, इसके गुर भी उन्हें सिखाए थे। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी थी कि उन्हें रोजाना सुबह 11 बजे से एक तक अपने कार्यालय में बैठना है।

CM-Bhagwant-Mann-Meeting
CM-Bhagwant-Mann-Meeting

शिकायतों को पहल के आधार पर निपटाएं

इसके साथ ही लोगों की दिक्कतों को पहल के आधार पर निपटाना है। ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े। पंजाब में अफसरों के दफ्तरों बैठने के आदेश लागू होने के बाद से पुलिस ने अब तक 30 हजार लोगों की शिकायतों का निपटारा किया है।

वहीं, जो लोग दफ्तरों तक नहीं पहुंच सकते हैं। उनकी सुविधा के लिए सरकार की तरफ से एक पोर्टल बनाया गया है। जिसमें वह अपनी बात रख सकते है। इसके लिए pgd.punjabpolice.gov.in पर लॉगिन कर सकते हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *