Aaj ka Panchang: शिव परिवार की आज करें पूजा, मनवांछित फल की होगी प्राप्ति

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 513 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 19 June 2024: आज बुधवार है। महादेव (Mahadev) की पूजा से लाभ मिलेगा। सनातन धर्म में कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए प्रदोष व्रत रखते हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में बसने का इंतजार कर रहे पंजाबियों के लिए Good News, ग्रीन कार्ड को लेकर बड़ा ऐलान

ज्योतिषियों की मानें तो ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में शिव परिवार की पूजा करने से साधक को सभी शुभ कार्यों में सिद्धि प्राप्त होगी। आइए, पंडित प्रमोद शास्त्री से आज का पंचांग एवं राहुकाल जानते हैं।

आज का पंचांग (Panchang 19 June 2024)

प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त: ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 19 जून को सुबह 07 बजकर 28 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 20 जून को सुबह 07 बजकर 49 मिनट पर होगा। आज भगवान शिव की पूजा के लिए प्रदोष काल का समय शाम 07 बजकर 22 मिनट से 09 बजकर 22 मिनट तक है।

Aaj ka Panchang: शिव परिवार की आज करें पूजा, मनवांछित फल की होगी प्राप्ति

सिद्ध योग

बुध प्रदोष व्रत पर सिद्ध योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का समापन रात 09 बजकर 12 मिनट पर है। इसके बाद साध्य योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में महादेव की पूजा करने से अक्षय फल की प्राप्ति होगी।

सर्वार्थ सिद्धि योग

ज्योतिषियों की मानें तो ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग का एक साथ निर्माण हो रहा है। इन तीनों योग का निर्माण संध्याकाल 05 बजकर 23 मिनट पर हो रहा है। वहीं, समापन 20 जून को सुबह 05 बजकर 24 मिनट पर होगा।

शिववास योग

बुध प्रदोष व्रत पर दुर्लभ शिववास योग का भी निर्माण हो रहा है। इस दिन भगवान शिव सबसे पहले कैलाश पर विराजमान रहेंगे। भगवान शिव सुबह 07 बजकर 28 मिनट तक कैलाश पर रहेंगे। इसके बाद नंदी पर विराजमान होंगे। इस दौरान भगवान शिव का अभिषेक करने से व्रती को सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

Aaj ka Panchang: शिव परिवार की आज करें पूजा, मनवांछित फल की होगी प्राप्ति

पंचांग

  • सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 23 मिनट पर
  • सूर्यास्त – शाम 07 बजकर 22 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- शाम 04 बजकर 59 मिनट पर
  • चंद्रास्त- देर रात 03 बजकर 29 मिनट पर
  • ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 03 मिनट से 04 बजकर 43 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 42 मिनट से 03 बजकर 38 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त – शाम 07 बजकर 20 मिनट से 07 बजकर 40 मिनट तक
  • निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक

अशुभ समय

राहु काल – दोपहर 12 बजकर 23 मिनट से 02 बजकर 07 मिनट तक

गुलिक काल – सुबह 10 बजकर 38 मिनट से दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक

दिशा शूल – उत्तर

ताराबल

भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *