Jalandhar News: सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज की स्टूडेंट दीक्षा को मिला Canada का VISA

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (St Soldier Group of Institutions) की दीक्षा लाखा को सफलतापूर्वक अपना कनाडा स्टूडेंट वीजा (Canada Student Visa) मिल गया है। वह 2+2 क्रेडिट ट्रांसफर प्रोग्राम में शामिल होंगी, जो सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, जालंधर और यूनिवर्सिटी ऑफ द फ्रेजर वैली, एबॉट्सफोर्ड, बीसी, कनाडा के बीच एक समझौता है।

Weather Update: मानसून ने दी दस्तक, कई राज्यों में भारी बारिश, गर्मी से मिली राहत

दीक्षा ने सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड एग्रीकल्चर में अपना बीसीए प्रोग्राम शुरू किया और कॉलेज में 2 साल पूरे करने के बाद अब 2024 के फॉल के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ द फ्रेजर वैली में बीसीआईएस प्रोग्राम जारी रखेंगी।

Student of St. Soldier Institute of International Studies Diksha LAkha Got Canada Visa
Student of St. Soldier Institute of International Studies Diksha LAkha Got Canada Visa

सफल क्रेडिट ट्रांसफर प्रोग्राम

सेंट सोल्जर ग्रुप 2018 से कनाडा विश्वविद्यालयों के साथ यह सफल क्रेडिट ट्रांसफर प्रोग्राम चला रहा है इस अवसर पर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने दीक्षा को मोमेंटो देकर उसकी सराहना की और बधाई दी, तथा कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की अपने विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक अवसर प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Anil Chopra and Sangeeta Chopra
Anil Chopra and Sangeeta Chopra

2+2 क्रेडिट ट्रांसफर प्रोग्राम न केवल अकादमिक अनुभवों को बढ़ाता है, बल्कि वैश्विक करियर के रास्ते भी खोलता है। इसके अतिरिक्त, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड एग्रीकल्चर कॉलेज अपने विद्यार्थियों को उनके अकादमिक और व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता करना ऐसे ही जारी रखेगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *