Delhi News: दिल्ली में इतनी बारिश की वजह से बंद हुआ ये Hospital, देखें Vedio

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार हुई मानसून की पहली भारी बारिश ने लोगों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर दी।

यह भी पढ़ें:  कनाडा भेजने का झांसा देकर Jalandhar के एजेंट ने ठगे लाखों रुपये, केस दर्ज

सड़कें पानी से भर गईं, जिस कारण गांड़ियां पानी में फंसी रहीं तो वहीं इस मूसलाधार बारिश ने दिल्ली के प्रतिष्ठित एम्स अस्पताल का भी हाल बेहाल कर दिया। अस्पताल के अंदर तक पानी आ गया, जिससे एसी भी चलना बंद हो गए।

ऑपरेशन थिएटर बंद

यहां तेज बारिश के बाद छतों से पानी टपकता दिखा। इस कारण AIIMS (All India Institute Of Medical Sciences) में सभी ऑपरेशन थियेटर बंद रहे। हालात इतने खराब थे कि इमरजेंसी ऑपरेशन भी नहीं किए जा सके। यहां से मरीजों को सफदरजंग या दूसरे सरकारी अस्पतालों में रेफर करना पड़ा।

बता दें कि मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1936 के बाद शहर में पिछले 88 वर्षों में जून में सबसे ज्यादा बारिश हुई है और 1901 से 2024 की अवधि में यह दूसरी सबसे ज्यादा बारिश देखने को मिली।

दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र ने शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से पहले के 24 घंटों में 228.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की, जो जून की औसत बारिश 74.1 मिमी से तीन गुना ज्यादा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार एक दिन में 124.5 से 244.4 मिमी के बीच हुई बारिश बहुत भारी बारिश मानी जाती है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *