Canada- Punjab News: कनाडा गए 2 पंजाबी युवकों की सड़क हादसे में मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, तलवंडी भाई/मोगा। Canada- Punjab News: अपने सुनहरे भविष्य के लिए कनाडा (Canada) गए तलवंडी भाई और काहन सिंह वाला के 2 युवकों की सड़क हादसे (Road Accident) में मौत हो जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार सचिन सचदेवा उम्र 19 वर्ष पुत्र संजीव कुमार निवासी तलवंडी भाई जो मार्च 2024 में पढ़ाई करने के लिए कनाडा के सरे में गया था।

यह भी पढ़ें:  कनाडा भेजने का झांसा देकर Jalandhar के एजेंट ने ठगे लाखों रुपये, केस दर्ज

बीते दिन वह अपने 3 अन्य दोस्तों के साथ काम पर जा रहे थे तो इस दौरान एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी, इस सड़क हादसे में सचिन सचदेवा और उसके दोस्त चरनप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

Canada News
Young Pujabi Boys Die In Canada

वहीं अन्य घायलों को अस्पताल भर्ती करवाया गया। जैसे ही यह दुखद खबर दोनों परिवारों को मिली तो पूरा परिवार और इलाका सदमे में है। परिजनों ने केंद्र और पंजाब सरकार से अपील की है कि दोनों युवकों के शव भारत लाए जाएं।

माता-पिता का इकलौता बेटा था चरनप्रीत

हादसे में मारा गया एक युवक चरनप्रीत सिंह मोगा जिले के गांव काहन सिंह वाला का रहने वाला था। वह माता पिता का इकलौता पुत्र था।

चरनप्रीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह 10 महीने पहले कनाडा गया था। जवान बेटे की मौत की खबर से माता-पिता, दादा-दादी सहित सभी रिश्तेदार व अन्य चाहने वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *