Jalandhar News: जालंधर के मेले में दो गुटों में मारपीट, जमकर पथराव, एक लड़के की मौत, कई घायल, गड्ढे से मिली सिर कटी लाश, दहशत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर (Jalandhar) में अभी अभी चौगिट्टी (Choggitti) के सतनाम नगर (Satnam Nagar) के पास से एक सिर कटी लाश मिली है। इससे पहले इसी मोहल्ले में मेले के दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। दोनों गुटों में करीब 3 घंटे तक पथराव हुआ। इसमें एक लड़के की मौत हो गई। हालांकि पुलिस (Jalandhar Police) में किसी ने कोई शिकायत नहीं दर्ज करवाई है।

यह भी पढ़ें: Rain in Delhi: दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल टूटा, 6 लोग गंभीर घायल, बचाव कार्य जारी, कई उड़ानें रोकी गई, मुश्किल में पैसेंजर

जालंधर के थाना सूर्या एंक्लेव (Surya Enclave) में पड़ते चौगिट्टी में शुक्रवार-शनिवार रात करीब 2 से 5 बजे तक खूनी संघर्ष चला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सूर्या एंक्लेव के रेलवे फाटक के पास मेला चल रहा था। इस दौरान रात 1 बजे तक सब ठीक था, लेकिन उसके बाद अचानक विवाद शुरू हो गया।

Crime News Jalandhar
Crime News Jalandhar

दो गुटों में अचानक मारपीट शुरू

विवाद इतना बढ़ा कि दो गुटों में अचानक मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद पथराव और ईंटें चलने लगी। मेले में भगदड़ मच गई। दुकानदारों के साथ मेले में आए सिंगर मंच छोड़ कर भाग खड़े हुए। इस दौरान करीब 3 घंटे तक इलाके में दहशत का आलम रहा।

Crime News Jalandhar
Crime News Jalandhar

इलाके के लोग बताते हैं कि पथराव और ईंटबाजी में एक लड़के की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। कहा जा रहा है कि जब पुलिस मृतक लड़के के घर बयान लेने गई तो, वे इतने डरे थे कि उन्होंने लड़के की मौत हार्ट अटैक के कारण बताया। जिससे पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

शाम को एक डेडबाडी मिली

रात भर मेले में भगदड़ और मारपीट के बाद शनिवार शाम को एक डेडबाडी मिली है। इसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि सतनाम नगर में जेसी रिसोर्ट के पीछे उजाड़ गड्ढे में सिर कटी लाश है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया।

Crime News Jalandhar
Crime News Jalandhar

दहशत का माहौल

मेले में पथराव, लड़के की मौत और अब सिर कटी लाश मिलने से चौगिट्टी, एकता नगर, सतनाम नगर, भारत नगर, सूर्या एंक्लेव और गुरुनानक पुरा में दहशत का माहौल है। पुलिस ने कहा है कि मेले में हुई मारपीट के संबंध में उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। जबकि सिर कटी लाश की पहचान नहीं हो सकी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *