Jalandhar News: विधवा और बुजुर्ग भी सम्मान, प्यार और देखभाल के हकदार: विधायक अरोड़ा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: विधानसभा क्षेत्र केन्द्रीय से विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) ने असहाय वृद्ध और विधवाओं के दर्द को समझते हुए आज भगवान श्री वाल्मीकि चौक स्थित अपने ऑफिस में 200 से अधिक लोगों को समाजिक सुरक्षा तहत विधवा पेंशन व बुढ़ापा पेंशन कार्ड (पी एन एल नंबर) वितरित किए।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इस अवसर पर विधायक रमन अरोड़ा ने बताया कि ऐसे वृद्ध व्यक्ति जो अपने साधनों से जीवनयापन करने में असमर्थ हों और जिन्हें वित्तीय सहायता की आवश्यकता है, को सामाजिक सरंक्षण प्रदान करने के उद्वेश्य से आज विधवा पेंशन व बुढ़ापा पेंशन कार्ड (Old Age Pension Card) दिए गए हैं।

Big relief to the elderly and widows: MLA Raman Arora distributed pension approval letters to the beneficiaries
Big relief to the elderly and widows: MLA Raman Arora

उन्होंने कहा कि विधवा पेंशन व बुढ़ापा पेंशन के तहत एक निश्चित मासिक आय का लाभ मिलता है जो समय पर उनके बैंक खाते में जमा हो जाती है।

AAP सरकार द्वारा जारी स्कीमों को जन-जन तक पहुँचाया जा रहा

यह राशि कार्ड धारक को अपने परिवारों पर निर्भर हुए बिना जीवन के इस पड़ाव में उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाकर उनकी ज़रूरतें पूरी करने में और आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता करती है। हालाँकि, धन की आसान और सुचारू पहुँच के लिए बैंक खाते को आधार कार्ड से जरूर जोड़ा जाना चाहिए।

Aam Aadmi Party
Aam Aadmi Party

उन्होंने कहा कि प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा जारी स्कीमों को जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने चुनावों के दौरान जनता से जो वादे किए थे उससे भी बढ़कर सहूलियतें आम वर्ग को दी जा रही हैं, ताकि वे आर्थिक तौर पर मजबूत हो सकें।

लोगों को अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए- विधायक रमन

अगर योजनाओं का लाभ देने में सरकारी अधिकारी लापरवाही बरतेंगे तो सरकार को उन पर विभागीय करवाई करने की सिफारिश की जाएगी। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली हर विधवा व हर वृद्ध को सम्मानपूर्वक जीवन-यापन करने हेतु पेंशन के रूप में वित्तीय सहायता देकर उन्हें सशक्त बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।

Pension Scheme
Pension Scheme

उन्होंने कहा कि वे हर वर्ग की सेवा करने के लिए संकल्पित है। लोगों को भी अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। जागरूकता ही उनके भविष्य को संवार सकती है। उन्होंने कहा कि वे हर वर्ग की सेवा करने के लिए संकल्पित है। विधवा और बुजुर्ग भी सम्मान, प्यार और देखभाल के हकदार हैं। इस अवसर पर सुभाष प्रभाकर, नरेश शर्मा, जतिन गुलाटी, संदीप पाहवा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Jalandhar News: विधवा और बुजुर्ग भी सम्मान, प्यार और देखभाल के हकदार: विधायक अरोड़ा
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *