Miss Universe India 2024: रिया सिंघा ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब; उर्वशी से मिला ‘ताजमहल का ताज’

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Miss Universe India 2024: रविवार 22 सितंबर को राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित हुई प्रतियोगिता Miss Universe India 2024 का खिताब रिया सिंघा (Riya Singha) ने अपने नाम कर लिया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

ये प्रतियोगिता हर साल आयोजित की जाती है और इसकी विजेता (Miss Universe India 2024 Winner) भारत को इंटरनेशनल स्तर पर आयोजित मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। इस साल ये अवसर रिया सिंघा को मिला है। उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया की प्रतियोगिता के दौरान अपनी अद्भुत सूझबूझ और खूबसूरती का परिचय दिया है।

इस साल आयोजित हुए इस प्रतियोगिता में 2015 में मिस यूनिवर्स इंडिया (Miss Universe India) रह चुकीं उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela), बतौर जज शामिल हुईं और उन्होंने अपने हाथों से ये ताज रिया सिंघा के सिर पर सजाया। आज से 9 साल पहले उर्वशी ने भी इस ताज को पहना था।

urvashi rautela
urvashi rautela

इसे रिया को पहनाते समय उर्वशी के चेहरे पर गजब की खुशी देखने को मिली, जिसके बारे में बाद में उन्होंने बताया कि वो भी इन लड़कियों जैसा ही महसूस कर रही हैं और उन्हें उम्मीद है कि भारत इस साल फिर से मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम करेगा।

कौन हैं रिया सिंघा?

आपको बता दें कि रिया सिंघा गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली हैं और अभी महज 19 साल की हैं। इनके माता-पिता का नाम रीता सिंघा और ब्रिजेश सिंघा है। अभी रिया अपनी पढ़ाई जीएसएल यूनिवर्सिटी, गुजरात से कर रही हैं।

16 साल में शुरु की मॉडलिंग

इन्होंने सिर्फ 16 साल की उम्र में मॉडलिंग करना शुरू किया था और मिस टीन गुजरात का खिताब भी जीत चुकी हैं। रिया की उपलब्धियां यहीं खत्म नहीं होतीं। साल 2023 में इन्होंने भारत का मिस टीन यूनिवर्स प्रतियोगिता में भी प्रतिनिधित्व किया था। ये प्रतियोगिता मैड्रिड में आयोजित की गई थी, जिसमें 25 अन्य महिलाओं ने भी भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में रिया ने टॉप 6 में अपनी जगह बनाई थी।

रविवार को मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज हासिल करने के बाद रिया ने बताया कि वो खुद को इस खिताब के काबिल समझती हैं और वो पूर्व मिस यूनिवर्स विजेताओं से काफी प्रेरणा भी लेती हैं। इस साल होने वाली मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता में रिया सिंघा भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

2021 में भारत ने जीता था मिस यूनिवर्स का खिताब

इस साल मैक्सिको में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें रिया भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसमें 100 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल होंगे, जिनमें से किसी एक के सिर मिस यूनिवर्स का ताज सजेगा। भारत को आखिरी मिस यूनिवर्स का खिताब साल 2021 में हरनाज संधू ने जिताया था।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *