Daily Horoscope: कारोबार के लिए करेंगे यात्रा, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 680 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 26 September 2024 Daily Horoscope: आज गुरुवार (Thursday) है। तारीख बै 26 सितंबर 2024। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, आज यानी 26 सितंबर का दिन सभी राशियों के लिए अधिक महत्वपूर्ण रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

ज्योतिषियों के अनुसार आज कुछ राशियों के जातकों को व्यापार के काम से बाहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं, कुछ राशियों के जातकों के परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। आईए पंडित अनिल शुक्ला से जानते हैं आज का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार के लिए करेंगे यात्रा, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे

आज का दिन आपके लिए उतार-चढाव वाला रहेगा। क्लेश से आप परेशान रहेंगे। किसी काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार के काम से आपको बाहर जाना पड सकता है। यात्रा में सावधानी रखें। व्यापार में नया काम अभी शुरू न करें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार के लिए करेंगे यात्रा, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे

आज के दिन आप बाहर की यात्रा आदि पर जा सकते है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम की अधिकता के कारण आप कमजोरी महसूस कर सकते है। आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग से हानि उठानी पड़ सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार के लिए करेंगे यात्रा, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे

आज आप कोई वाद विवाद में फंस सकते हैं। पारिवारिक कलह से आप दूर रहें। आपका व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर से वैचारिक मतभेद हो सकता है। व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठाएं। अपनो का प्रेम स्नेह प्राप्त होगा। आप नया काम शुरू न करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार के लिए करेंगे यात्रा, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे

आज काम के मामले में आप कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद विवाद से खुद को दूर रखें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार के लिए करेंगे यात्रा, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे

आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार और समाज में मान सम्मान की बढ़ोतरी होगी। किसी परिचित से मिलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निर्णय आप आज ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़ा निवेश आप कर सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार के लिए करेंगे यात्रा, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे

आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगी पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। कोई बड़ा लेन देन आप आज व्यापार आदि में न करें। नही तो हानि उठानी पड़ सकती है। यात्रा आदि पर जाएं, तो वाहन आदि संभलकर चलाएं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार के लिए करेंगे यात्रा, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नई साझेदारी से कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार के लिए करेंगे यात्रा, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे

आपका आज का दिन उतार-चढाव वाला रहेगा। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज शुरू न करें। व्यवसाय-व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य आज आपका बिगड सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार के लिए करेंगे यात्रा, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे

आज आप जिस काम की बहुत दिनो से सोच रहे हैं। वह काम आपका पूरा होगा। आपका किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आपका मन आनंद से भरा रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार के लिए करेंगे यात्रा, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे

आज का दिन आपके लिए उपयुक्त होगा। पारिवारिक सदस्योंका प्रेम और सहयोग मिलेगा। आपका पुराना कोई विवाद खत्म होगा। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में मित्रों के सहयोग से आप कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार के लिए करेंगे यात्रा, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे

आज आप सामाजिक क्षेत्र में अपमान का सामना कर सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर आप जाएं, तो वाहन आदि का उपयोग में सतर्कता बरतें। व्यापार में किसी को बडी रकम उधार न दें। नही तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार के लिए करेंगे यात्रा, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी विशेष पद से आप सम्मानित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार आदि में आपको लाभ प्राप्त होगा। आप आज कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

Daily Horoscope: कारोबार के लिए करेंगे यात्रा, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *