Dame Maggie Smith Died: मैगी स्मिथ ने दुनिया को कहा अलविदा, हैरी पॉटर मूवी में निभाया था अहम किदार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Dame Maggie Smith Died: अगर आपने हैरी पॉटर (Harry Potter) फिल्म देखी है तो आपके जहन में प्रोफेसर मैक्गोनॉगल (Professor Minerva McGonagall) के किरदार की याद जरूर मौजूद होगी।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इस भूमिका को निभाने वालीं अभिनेत्री डैम मैगी स्मिथ (Dame Maggie Smith) को लेकर बेहद बुरी खबर सामने आ रही है, जिसकी वजह से हॉलीवुड सिनेमा में शोक की लहर छाई हुई है। 89 साल की उम्र में डैम मैगी स्मिथ का निधन हो गया है और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

हैरी पॉटर स्टार डैनियल रैडक्लिफ (Daniel Radcliffe) अपनी सह-कलाकार डेम मैगी स्मिथ के दुखद निधन से दुखी हैं। दोनों ने हैरी पॉटर सीरीज़ में काम किया था, जहाँ से रैडक्लिफ ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। स्मिथ का शुक्रवार को 89 वर्ष की आयु में उनके लंबे समय से चल रहे स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के कारण निधन हो गया।

Dame Maggie Smith Passes Away
Dame Maggie Smith Passes Away

नहीं रहीं एक्ट्रेस डैम मैगी स्मिथ

हॉलीवुड में दिग्गज एक्ट्रेसेज की सूची में डैम मैगी स्मिथ का नाम भी शामिल होता था। सिल्वर स्क्रीन पर अपनी शानदार अदाकारी के लिए वह काफी जानी जाती थी। ऐसे में अब उनका निधन हो गया है तो अंग्रेजी फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है।

बीबीसी की रिपोर्ट के आधार पर एक्ट्रेस की फैमिली ने उनकी मौत का सूचना दी है। बताया जा रहा है कि वह बढ़ती उम्र के चलते लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं और शुक्रवार को हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली है। वह अपने दो बेटो और 5 नाती-नातियों के साथ रहती थीं।

डैम मैगी स्मिथ के परिवार की तरफ से जारी बयान में ये सारी जानकारी मुहैया कराई गई है। इस दिग्गज अभिनेत्री के हॉलीवुड सिनेमा में योगदान को कभी भी भूलाया नहीं जाएगा।

ऑस्कर अवॉर्ड विनर थीं डैम मैगी स्मिथ

साल 1952 से लेकर 2023 तक डैम मैगी स्मिथ एक्ट्रेस सिनेमा जगत में एक्टिव रहीं। इस दौरान कई शानदार मूवीज के जरिए उन्होंने दर्शकों को भरपूर मनोरंजन किया। लेकिन हैरी पॉटर की वजह से उनको काफी लोकप्रियता हासिल हुई।

इसके अलावा वह दो बार ऑस्कर अवॉर्ड को भी अपने नाम कर चुकी थीं। साल 1970 में द प्राइम ऑफ मिस जीन ब्रॉडी और 1978 में कैलिफॉर्निया सुइट जैसी मूवीज के लिए उनको ये पुरस्कार मिला था।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *