Jalandhar News: जालंधर कांग्रेस के प्रधान राजिंदर बेरी की अपील, कहा- घबराएं नहीं, अफवाह फैलाने से बचें

Daily Samvad
1 Min Read
Rajinder Beri Congress
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 185 शब्द|📅 09 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजिंदर बेरी (MLA Rajinder Beri) ने कहा कि भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) के बीच युद्ध चल रहा है, इसके मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा जो भी निर्देश जारी किए जा रहे हैं, हम सभी को उनका पालन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

पूरा नगर प्रशासन लोगों की देखभाल में लगा हुआ है। कुछ शरारती तत्वों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों से बचें। खासकर, सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी बात की सावधानीपूर्वक जांच किए बिना उसे शेयर न करें।

Jalandhar News: जालंधर कांग्रेस के प्रधान राजिंदर बेरी की अपील, कहा- घबराएं नहीं, अफवाह फैलाने से बचें

सेना पूरी बहादुरी के साथ यह युद्ध लड़ रही

हमें अपनी भारतीय सेना पर बहुत गर्व है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपनी पूरी मेहनत और साहस से पाकिस्तान की हर कोशिश को नाकाम किया है और अपने देश को पूरी तरह सुरक्षित रखा है।

हमारे देश की सेना पूरी बहादुरी के साथ यह युद्ध लड़ रही है। इस युद्ध के दौरान अगर किसी को किसी चीज की जरूरत हो तो वे जिला कांग्रेस कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *