Punjab Pakistan Border War: फिरोजरपुर समेत पंजाब के 7 जिलों में पाकिस्तान ने ड्रोन मिसाइल से किया हमला, लगातार हो रहे हैं धमाके

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Pakistan Border Attack
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पठानकोट। Punjab Pakistan Border War LIVE Photos Update: पंजाब (Punjab) में अंधेरा होते ही पाकिस्तान (Pakistan) ने फिरोजपुर, फाजिल्का, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर और पठानकोट में हमला कर दिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

पाकिस्तानी ड्रोन घुसे तो आर्मी के डिफेंस सिस्टम ने उन्हें आसमान में ही उड़ाना शुरू कर दिया। हालांकि, पाकिस्तान लगातार ड्रोन भेज रहा है। आसमान में लगातार धमाके की आवाज आ रही है।

Pathankot
Pathankot

ड्रोन गिरने से तीन लोग झुलसे

फिरोजपुर के खाई सेमे के गांव में ड्रोन गिरने के बाद घर में आग लग गई। यहां 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस समय ड्रोन गिरा, घर की लाइट जल रही थी। वहीं गुरदासपुर में करतारपुर कॉरिडोर से 20 किमी दूर तेज धमाका हुआ है।

Punjab Pakistan Border War: फिरोजरपुर समेत पंजाब के 7 जिलों में पाकिस्तान ने ड्रोन मिसाइल से किया हमला, लगातार हो रहे हैं धमाके

इस जिले में ब्लैकआउट

हमले के बीच पठानकोट (Pathankot), फिरोजपुर, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, फाजिल्का और पटियाला में भी ब्लैकआउट कर दिया गया है।

Punjab Pakistan Border War LIVE Photos Update
Punjab Pakistan Border War LIVE Photos Update

ऑपरेशन सिंदूर के बाद लगातार हमले

इससे पहले कल भी भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने पंजाब में तीसरी बार हमला किया था। शुक्रवार सुबह 5 बजे भी पाकिस्तान की तरफ से अमृतसर में ड्रोन से अटैक किया गया। हालांकि, भारतीय सेना के एयर डिफेंस सिस्टम S-400 ने खासा इलाके में 2 ड्रोन नष्ट कर डाले।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *