डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब सरकार ने अपने ही विधायक से सभी सुरक्षाकर्मी वापस बुला लिया है। जालंधर सैंट्रल (Jalandhar Central) हलके से आप विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) की सुरक्षा में लगे पुलिस जवानों को सरकार ने वापस बुला लिया। सिक्योरिटी वापस बुलाए जाने की पुष्टि खुद विधायक रमन अरोड़ा ने की है। हालांकि विधायक रमन अरोड़ा से सिक्योरिटी वापस क्यों ली गई, इसे लेकर कई तरह की चर्चा शुरु हो गई है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
उधर, जालंधर (Jalandhar) सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) ने बताया कि सरकार ने उनकी सारी सुरक्षा वापस ले ली है। सारे सुरक्षाकर्मी वापस क्यों लिए गए हैं? इस बारे में उन्हें भी नहीं पता। फिलहाल उनके पास कोई गनमैन या सुरक्षाकर्मी नहीं है।
आम व्यक्ति हैं – रमन अरोड़ा
विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी के वर्कर हैं और आम व्यक्ति हैं। उनकी पार्टी की सरकार ने अगर सुरक्षा वापस ले ली है तो इस पर उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। फिलहाल विधायक रमन अरोड़ा की सुरक्षा वापस लेने को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
वहीं, शहर में अलग अलग तरह की चर्चा चल रही है। कोई कह रहा है कि विधायक रमन अरोड़ा किसी दूसरी पार्टी में जा रहे हैं तो कोई कह रहा है कि रमन अरोड़ा ने खुद सिक्योरिटी वापस कर दी है। क्योंकि सिक्योरिटी में कटौती की जा रही थी। फिलहाल सच्चाई क्या है, अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं है।