Jalandhar News: जालंधर नगर निगम में विजीलैंस की रेड, पूछताछ के लिए अफसर को ले गई साथ, कई दस्तावेज भी कब्जे में लिया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर निगम निगम दफ्तर में विजीलैंस ब्यूरो ने छापा मारा है। विजीलैंस टीम ने नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच से कई दस्तावेज कब्जे में लिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) नगर निगम के एक अफसर को पूछताछ के लिए विजीलैंस टीम अपने साथ लेकर गई है।इससे पहले विजीलैंस टीम ने नगर निगम के कुछ अधिकारियों से दफ्तर में पूछताछ भी की है।

शिकायतें विजीलैंस से की जा रही

आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से नगर निगम के अफसरों की  शिकायतें विजीलैंस से की जा रही थी। विजीलैंस कई दिनों से इस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल अभी तक विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।



















Leave a Comment