Canada News: कनाडा में दिनदहाड़े सिख व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या, 15-16 राउंड किए फायर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: पंजाब (Punjab) में विदेश जाने का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। पंजाब के ज्यादातर लोग अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए विदेश की तरफ अपना रुख करते है और वहीं दिन व दिन क्राइम भी बढ़ता का रहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

आए दिन विदेश से पंजाबियों पर हो रहे हमले की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि कनाडा (Canada) में एक सिख व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है मृतक की पहचान हरजीत सिंह के रूप में हुई है जोकि उत्तराखंड के बाजपुर का रहने वाला था।

दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या

जानकारी मुताबिक कनाडा के मिसिसॉगा शहर में ट्रकिंग सेफ्टी और कंप्लायंस व्यवसाय चलाने वाले हरजीत सिंह धड्डा की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना डिक्सन और डेरी रोड के पास ट्रैनमेरे ड्राइव और टेलफोर्ड वे के पास हुई।

बताया जा रहा है कि मृतक हरजीत को कुछ समय से अज्ञात व्यक्तियों से धमकी भरे कॉल और संदेश मिल रहे थे। इन धमकियों में उनसे पैसे मांगे जा रहे थे और पैसे न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी।



















Leave a Comment