Aaj ka Panchang: पितरों का तर्पण एवं पिंडदान करने से साधक को पूर्वजों की कृपा होगी प्राप्त, पढ़ें आज का पंचांग

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 01 October 2024: आज 01 अक्टूबर 2024, मंगलवार (Tuesday) का दिन है। 01 अक्टूबर यानी आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है। इसके अगले दिन यानी 02 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या है। इस अवसर पर साधक गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान कर पितरों का तर्पण (Tarpan) कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इसके साथ ही पिंडदान किया जा रहा है। इस शुभ तिथि पर दान-पुण्य करने से साधक को अमोघ फल की प्राप्ति होगी। ज्योतिषियों की मानें तो पितृ पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर दुर्लभ शुक्ल योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही कई अन्य मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में पितरों का तर्पण एवं पिंडदान (Pinddaan) करने से साधक को पूर्वजों की कृपा प्राप्त होगी। ऐसे में आइए पंडित प्रमोद शास्त्री से जानते हैं आज का पंचांग और आज का शुभ मुहूर्त।

tarpan and pinddaan
tarpan and pinddaan

आज का पंचांग (Panchang 01 October 2024)

पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि आज 01 अक्टूबर को रात 09 बजकर 39 मिनट तक है। इसके बाद अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी। साधक अपनी सुविधा के अनुसार दिन की बेला में भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं।

शुक्ल योग

पितृ पक्ष की चतुर्दशी पर दुर्लभ शुक्ल योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का संयोग देर रात 02 बजकर 18 मिनट तक है। ज्योतिष शुक्ल योग को शुभ मानते हैं। इस शुभ अवसर पर पूर्वाफाल्गुनी और उत्तराफाल्गुनी का भी संयोग बन रहा है। इन योग में पितरों का तर्पण करने से पूर्वजों की कृपा साधक पर अवश्य ही बरसेगी। वहीं, देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

river
Ganga river

पंचांग गणना

सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 14 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 07 मिनट पर

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 37 मिनट से 05 बजकर 26 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 09 मिनट से 02 बजकर 57 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 07 मिनट से 06 बजकर 31 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक

अशुभ समय

राहु काल – दोपहर 03 बजकर 09 मिनट से 04 बजकर 38 मिनट तक

गुलिक काल – दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से 01 बजकर 39 मिनट तक

दिशा शूल – उत्तर

ताराबल

अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुंभ, मीन

Aaj ka Panchang: पितरों का तर्पण एवं पिंडदान करने से साधक को पूर्वजों की कृपा होगी प्राप्त, पढ़ें आज का पंचांग
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *