Gold-Silver Price: सोने की कीमतों में भारी गिरावट, जानें देश में सोने-चांदी की नई कीमतें

Muskaan Dogra
2 Min Read
Gold-Silver Price
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: आज मंगलवार को कमजोरी दर्ज की जा रही है। कीमतें सुधर रही हैं। 20 मई को सर्राफा बाजार में सोने (Gold-Silver) की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। दरअसल, अमेरिकी आर्थिक विकास पर मूडीज की रिपोर्ट के बाद विदेशी बाजारों में भी सोने की कीमतों में कमजोरी है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इसका असर घरेलू बाजारों पर भी देखा जा रहा है। यही कारण है कि भारत में सर्राफा बाजार से लेकर वायदा बाजार तक कीमतें गिर रही हैं। खरीदारों को पहले की तुलना में कम कीमत पर सोना मिल रहा है। हैदराबाद में सोने और चांदी की कीमतें अपडेट कर दी गई हैं।

मंगलवार को हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 9,502 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 8,710 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 7,127 रुपये प्रति ग्राम है। आज चांदी का भाव 108 रुपए प्रति ग्राम और 1,08,000 रुपए प्रति किलोग्राम है।

आज चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने की कीमत रु9,566 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत रु8,770 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत रु7,176 प्रति ग्राम है। दिल्ली – आज 24 कैरेट सोने का भाव रु9,517 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव रु8,725 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव रु7,139 प्रति ग्राम है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *