Aaj ka Panchang: आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी, आज के दिन शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं; पढ़ें पंचांग

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 24 May 2025: आज 24 मई 2025 की तारीख है, दिन है शनिवार (Saturday)। आज यानी 24 मई शनिवार के दिन ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज के दिन शनि त्रयोदशी की तिथि होने की वजह से यह दिन बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। यदि आप साढ़े साती, ढैय्या, पनौती या शनि की महादशा में बुरे समय से गुजर रहे हैं, तो शनि की मूर्ति पर सरसों का तेल चढ़ाएं।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इसके साथ ही शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। गरीबों, चतुर्थ क्षेणी के कर्मचारियों और जरूरतमंदों को भोजन कराएं, अन्न-वस्त्र, काले तिल, काली दाल, कंबल आदि का दान करें। राहत मिलेगी।

आज प्रदोष का व्रत भी रखा जाएगा। त्रयोदशी तिथि शाम 07:20 बजे से 25 मई को दोपहर 03:51 बजे तक रहेगी। प्रदोष का व्रत करने से भगवान शिव की कृपा से सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पंचांग के अनुसार, इस तिथि पर बहुत से शुभ और अशुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में आईए पंडित प्रमोद शास्त्री से जानते हैं आज का (Aaj ka Panchang 24 May 2025) पंचांग।

आज का पंचांग (Panchang 24 May 2025)

ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की तिथि- द्वादशी शाम 07:20 बजे तक, फिर त्रयोदशी

संवत् – 2082

नक्षत्र – रेवती

योग – आयुष्मान दोपहर 03:01 बजे तक

करण- कौलव प्रात: 08:57 तक, तैतिल शाम 07:20 बजे तक

वार – शनिवार

ऋतु – ग्रीष्म

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर

सूर्यास्त- शाम 7 बजकर 10 मिनट पर

चंद्रोदय- सुबह 03 बजकर 30 मिनट पर, 25 मई

चंद्रास्त- शाम 04 बजकर 11 मिनट पर, 25 मई

शुभ समय

अभिजीत मुहूर्त – प्रात: 11:51 बजे से दोपहर 12:46 बजे तक

अशुभ समय

राहुकाल – प्रात: 08:52 बजे से प्रात: 10:35 बजे तक

गुलिक काल – प्रात: 05:26 बजे से प्रात: 07:09 तक

यमगंडा – दोपहर 02:01 बजे से दोपहर 03:44 बजे तक

आज के नक्षत्र के बारे में जानिए

आज चंद्रदेव रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। रेवती नक्षत्र दोपहर 01:48 बजे तक रहेगा।

सामान्य विशेषताएं: इस नक्षत्र में जन्मे जातक अंतर्ज्ञानी, चतुर, ईमानदार, अध्ययनशील, आकर्षक व्यक्तित्व, चंचल मन, नियमप्रिय, आशावादी, सुंदर व व्यक्तित्ववान, समृद्ध होते हैं।

नक्षत्र स्वामी: बुध

राशि स्वामी: बृहस्पति

देवता: पूसन (पोषणकर्ता)

प्रतीक: मछली

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *