Punjab News: नगर निगम दफ्तर में जबरदस्त हंगामा, जमकर हुई हाथापाई, माहौल तनावपूर्ण

Muskaan Dogra
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: नगर निगम दफ्तर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि नगर निगम में आज काफी हंगामा देखने को मिला है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम लुधियाना (Ludhiana) की ओर से मेन सड़क की सफाई का काम निजी कंपनी के कर्मचारियों को देने के विरोध में कुछ यूनियन के सदस्यों द्वारा सोमवार को नगर निगम लुधियाना के जोन डी आफिस सराभा नगर में प्रदर्शन किया गया।

भारी पुलिस फोर्स तैनात

बताया जा रहा है कि प्रदर्शन कर रहे यूनियन के सदस्य नगर निगम के आफिस को ताला लगाने की चेतावनी दे रहे थे। वहीं पुलिस फोर्स भी तैनात की गई थी। तभी प्रदर्शनकारी जबरन नगर निगम के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे।

नगर निगम का मेन एंट्री गेट टूटा

इस दौरान उनकी पुलिस के साथ उनकी धक्का मुक्की हो गई और नगर निगम का मेन एंट्री गेट टूट गया। इसी बात को लेकर नगर निगम के कुछ कर्मचारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प और हाथापाई हो गई।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *