Haryana News: हरियाणा विज्ञान रत्न और युवा विज्ञान रत्न अवार्ड्स घोषित

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा (Haryana) के उच्चतर शिक्षा के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय द्वारा वर्ष 2022, 2023 और 2024 के लिए हरियाणा विज्ञान रत्न और युवा विज्ञान रत्न अवार्ड्स घोषित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय के महानिदेशक राजीव रतन ने बताया कि निकट भविष्य में राज्य स्तरीय समारोह में वैज्ञानिकों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक डॉ. अरविन्द कुमार और डॉ. राजकुमार को वर्ष 2022 के लिए हरियाणा विज्ञान रत्न अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा की गई है जबकि डॉ. विनीत वशिष्ठ और डॉ. विकास को हरियाणा युवा विज्ञान रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

डॉ. सुदेश कौर खंडूजा को विज्ञान रत्न अवार्ड के लिए चयनित

उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 के लिए डॉ. सुदेश कौर खंडूजा को हरियाणा विज्ञान रत्न अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। डॉ. परमवीर सिंह और डॉ. चिराग जैन को हरियाणा युवा विज्ञान रत्न अवार्ड के लिए चयनित किया गया है।

इसी प्रकार वर्ष 2024 के लिए डॉ. दीपक थंकप्पन और डॉ. अनिर्बन बसु को हरियाणा विज्ञान रत्न अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। डॉ. जोगिन्दर सिंह और डॉ. स्वाति सिंह को हरियाणा युवा विज्ञान रत्न अवार्ड से पुरस्कृत जाएगा।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *