Covid-19 In Punjab: पंजाब में कोरोना की दस्तक, इस जिले से मरीज आया सामने

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Covid-19 In Punjab: पंजाब (Punjab) में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार पंजाब के फिरोजपुर जिले में कोविड-19 का एक मामला सामने आया है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

युवक की पहचान दिनेश कुमार के रूप में हुई है। पीड़ित युवक अंबाला का रहने वाला है जो गुरुग्राम में काम करता था। खराब स्वास्थ्य के कारण वह फिरोजपुर जिले में अपने परिवार के पास आये हुए थे। जहां उसकी तबीयत बिगड़ने के कारण उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया गया है। जहां उनका टेस्ट पॉजिटिव आया।

7 दिनों के लिए घर पर आइसोलेट

युवक को अब निर्देशों के अनुसार 7 दिनों के लिए घर पर ही आइसोलेट कर दिया गया है। बता दे कि देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1047 हो गई है। केरल में सबसे ज्यादा 430 एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र में 208, दिल्ली में 104 और गुजरात में 83 मामले हैं। कर्नाटक के 80 मामलों में से 73 अकेले बेंगलुरु में हैं।



















Leave a Comment