Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab News: विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने 10,000 रुपए घूस लेते ATP को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    Punjab News: विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने 10,000 रुपए घूस लेते ATP को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    Daily SamvadBy Daily Samvad28 May, 20250
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab News: विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने 10,000 रुपए घूस लेते ATP को रंगे हाथ किया गिरफ्तार
    VIGILANCE BUREAU ARRESTS ASSISTANT TOWN PLANNER TAKING RS 10,000 BRIBE
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau ) की टीम ने असिस्टेंट टाउन प्लानर (ATP) को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजीलैंस ब्य़ूरो की टीम ने नगर परिषद गुरदासपुर (Gurdaspur) में तैनात असिस्टेंट टाउन प्लानर (ATP) चरणजीत सिंह को एक आर्किटेक्ट से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

    यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

    आज यहां इस बारे में जानकारी देते हुए एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी एक आर्किटेक्ट की शिकायत पर की गई, जो गांव आनंदपुर, तहसील दीनानगर, गुरदासपुर जिले का निवासी है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने गुरदासपुर शहर में अपने प्रोजेक्ट के लिए एनओसी के लिए आवेदन किया था और फाइल को शुरू में बिल्डिंग इंस्पेक्टर और ड्राफ्ट्समैन ने मंजूरी दे दी थी, लेकिन बाद में अंतिम मंजूरी के लिए उक्त एटीपी को भेज दिया गया था।

    BRIBE
    BRIBE

    NOC के लिए मांगी रिश्वत

    शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने जानबूझकर अनावश्यक आपत्तियां उठाईं और फाइल को मंजूरी देने के लिए 10,000 रुपये की मांग की। प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान एटीपी चरणजीत सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया।

    इस सम्बन्ध में विजीलैंस ब्यूरो के अमृतसर रेंज के पुलिस स्टेशन में उक्त आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा।



















    No related posts.

    Arrested Assistant Town Planner ATP Breaking News Gurdaspur Latest News Punjab News Punjab Vigilance Bureau
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab News: प्रभबीर सिंह बराड़ ने वित्त मंत्री की उपस्थिति में पनसप के चेयरमैन के तौर पर संभाला पद
    Next Article Punjab News: पंजाब में अकाली दल के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री का निधन, CM भगवंत मान ने जताया दुख
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Canada PR: फ्रेंच सीखें और कनाडा में तेजी से पाएं PR, भारतीय छात्रों के लिए नया ‘शॉर्टकट, जानें आसान तरीका

    20 May, 2026

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    20 May, 2026

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    हरियाणा

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.