Jalandhar News: जालंधर के मशहूर बिजनेसमैन नितिन कोहली AAP में शामिल, सेन्ट्रल हलके के इंचार्ज नियुक्त, MLA रमन अरोड़ा पर क्या बोले अमन अरोड़ा, पढ़ें

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) की राजनीति से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर (Jalandhar) के उद्योगपति आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर के उद्योगपति और पंजाब हॉकी के प्रधान नितिन कोहाली आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं। मनीष सिसोदिया ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया है।

हलका सेंट्रल का इंचार्ज नियुक्त

बताया जा रहा है कि उन्हें हलका सेंट्रल का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। वह वहां पर दफ्तर भी खोलेंगे और लोगों की दिक्कतों को भी सुनेंगे। वहीं जब मीडिया ने आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा से पूछा कि रमन अरोड़ा अब विधायक बने रहेंगे या नहीं , इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रमन अरोड़ा ने जो गलती की थी, सरकार ने उन पर पर्चा दर्ज कर उन्हें जेल पहुंचा दिया।

भ्रष्टाचार के खिलाफ होगी बड़ी कार्रवाई

पार्टी की तरफ से अब उनके हलके की जिम्मेदारी नितिन को सौंपी गई है। इससे सारी स्थिति साफ है। अब भी उनके बने रहने और न बने रहने पर आपको संदेह है। वहीं, उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति भ्रष्टाचार में शामिल होगा, उससे कोई लिहाज नहीं किया जाएगा।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *