Punjab News: पंजाब में हिमाचल की बस पर हमला, युवकों ने वृंदावन जा रही बस पर किया पथराव

Muskaan Dogra
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 156 शब्द|📅 29 May 2025

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब (Punjab) में हिमाचल की बस पर एक बार फिर हमला होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में हिमाचल की बस पर पथराव किया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में तीन युवकों ने कांगड़ा के चामुंडा देवी से वृंदावन जा रही बस पर पथराव किया और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि यह हमला उस समय हुआ जब बस नांगल के भानुपुली पहुंची थी।

हमले में ड्राइवर घायल

इस दौरान तीन युवकों ने बस पर पथराव किया और मौके से फरार हो गए। इस हमले में ड्राइवर भी घायल हो गया। इसके साथ ही बस का अगला शीशा भी टूट गया। इसके बाद बस को आधे घंटे तक घटना स्थल पर ही खड़ा रखा गया, जिसके बाद बस को वृंदावन के लिए रवाना किया।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *