Ayodhya News: शराब के बाद अब मीट पर लगा पूर्ण प्रतिबंध, हटाई जाएंगी दुकानें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अयोध्या। Ayodhya News: अब रामनगरी में मांसाहारी भोजन की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है। अब अयोध्या (Ayodhya) को मांस-मदिरा मुक्त बनाने की तैयारी चल रही है। अयोध्या में रामनगरी की पवित्रता बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

अब राम मार्ग, धर्म मार्ग, 14 कोसी और पंचकोशी परिक्रमा मार्गों पर मांसाहारी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही दुकानदारों को सात दिनों के भीतर दुकान बंद करने को कहा है।

कानूनी कार्रवाई की जाएगी

वहीं यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर दुकानें बंद नहीं की गईं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी इस संबंध में सीएम पोर्टल पर कई शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। लोगों ने राम मार्ग और परिक्रमा मार्ग पर मांसाहारी दुकानों की मौजूदगी पर आपत्ति जताई थी।



















Leave a Comment