St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मुख्य कार्यालय में गुरु श्री अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर लगाया गया छबील का लंगर

Muskaan Dogra
2 Min Read
St. Soldier News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर छबील लगाई गई। इस दौरान हर आने-जाने वाले यात्री को दूध-सोडा, पानी-जीरा व कई अन्य प्रकार का पानी पिलाया गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस अवसर पर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा , वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा व पीपीआर ग्रुप के चेयरमैन राजन चोपड़ा ने ग्रुप सदस्यों के साथ गुरु साहिब की कुर्बानी को याद किया और बिनती अरदास कर छबील की शुरुआत की।

St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मुख्य कार्यालय में गुरु श्री अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर लगाया गया छबील का लंगर

वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने स्टाफ सदस्यों को गुरु साहिब जी के महान बलिदान के बारे में बताया कि इस दिन का दुनिया भर के सिखों भाईचारें के लिए बहुत बड़ा धार्मिक महत्व है। गुरु अर्जुन देव जी सिख धर्म के पहले शहीद थे।

St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मुख्य कार्यालय में गुरु श्री अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर लगाया गया छबील का लंगर

इस अवसर पर वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी स्टाफ सदस्यों को बताया कि गुरु साहिब जी की इस शहादत से हमें सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। स्टाफ सदस्यों में गुरशरण सिंह, हरप्रीत सिंह, संजीव कुमार, रघुनाथ, हरि, अशोक कुमार, लखविंदर, चरणजीत सिंह, ममता और सभी स्टाफ शामिल थे।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *