Innocent Hearts: “तंबाकू को न कहो, जीवन को हाँ कहो!” – इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने चलाया तंबाकू विरोधी जागरूकता अभियान

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 246 शब्द|📅 31 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘दिशा-एन इनीशिएटिव’ के तहत ‘तंबाकू’: एक धीमा ज़हर’ का संदेश देते हुए इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, नूरपुर रोड,कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) में लिटरेरी व इनोवेटिव क्लब के विद्यार्थियों द्वारा ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ मनाया गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस दिवस को मनाने का उद्देश्य छात्रों को तंबाकू सेवन से होने वाली जानलेवा बीमारियों तथा इसके उपयोग से जुड़े खतरों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर कक्षा सातवीं व आठवीं के विद्यार्थियों ने एक नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत की, जिसमें विद्यार्थियों ने तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियों तथा उसके निवारण की जानकारी दी।

Innocent Hearts: "तंबाकू को न कहो, जीवन को हाँ कहो!" – इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने चलाया तंबाकू विरोधी जागरूकता अभियान

उन्होंने बताया कि तंबाकू व धूम्रपान जानलेवा है। इसके सेवन से मानसिक स्वास्थ्य के साथ ही शारीरिक सेहत पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। संबंधित क्लब के विद्यार्थियों द्वारा तंबाकू सेवन से जागरूक करने के लिए पोस्टर बनाए गए, जिन पर स्लोगन लिखकर तंबाकू-सेवन से होने वाली खतरनाक बीमारियों जैसे लिवर-कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, मुँह का कैंसर आदि के बारे में अन्य छात्रों को भी सचेत किया गया।

कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने बच्चों को बताया कि बीड़ी, सिगरेट, गुटखा तंबाकू के सेवन से व्यक्ति के फेफड़ों व शरीर के अन्य अंगों को नुकसान पहुँचता है तथा घातक बीमारियों का कारण बन सकता है। इन सत्रों में स्वस्थ और तंबाकू-मुक्त जीवन शैली अपनाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *