Mock Drill Blackout: पंजाब, जम्मू-कश्मीर, गुजरात समेत 6 राज्यों में मॉक ड्रिल शुरू, ब्लास्ट करके रेस्क्यू किया, कुछ देर बाद होगा ब्लैकआउट

Daily Samvad
2 Min Read
Mock Drill In Jalandhar
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 243 शब्द|📅 31 May 2025

डेली संवाद, नई दिल्ली। Mock Drill Blackout: ऑपरेशन शील्ड के तहत शनिवार को गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर में मॉक ड्रिल (Mock Drill) हो रही है। इसके लिए शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक का समय रखा गया है। इन राज्यों में पहले 29 मई को ड्रिल होने वाली थी, लेकिन स्थगित कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के जम्मू, अनंतनाग, बारामुल्ला और अन्य जिलों में मॉक ड्रिल चल रही है। जम्मू में रात 8 बजे पूरी तरह से ब्लैकआउट रहेगा। जम्मू के अखनूर में एयर स्ट्राइक की ड्रिल की गई।

Mock Drill Blackout: पंजाब, जम्मू-कश्मीर, गुजरात समेत 6 राज्यों में मॉक ड्रिल शुरू, ब्लास्ट करके रेस्क्यू किया, कुछ देर बाद होगा ब्लैकआउट

एयर स्ट्राइक की मॉक ड्रिल जारी

गुजरात (Gujarat) में एयर स्ट्राइक की मॉक ड्रिल जारी है। पाटण, वलसाड में सायरन बजे। पाटन तहसील ऑफिस के कमरे में आग लगी, जहां 3 लोग फंस गए। रेस्क्यू टीम ने उन्हें बाहर निकाला।

राजस्थान के जयपुर में हवाई अटैक की ड्रिल की गई। यहां अचानक ब्लास्ट होता है, हवाई फायर होता है। लोगों में भगदड़ मचती है। मौके पर तत्काल मेडिकल ऐड पहुंचाया गया और SDRF समेत दूसरी टीमों ने मोर्चा संभाला।

Mock Drill Blackout: पंजाब, जम्मू-कश्मीर, गुजरात समेत 6 राज्यों में मॉक ड्रिल शुरू, ब्लास्ट करके रेस्क्यू किया, कुछ देर बाद होगा ब्लैकआउट

ब्लैक आउट के लिए रात 8 बजे से सवा 8 बजे तक

हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में मॉक ड्रिल जारी है। इसके लिए शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक का टाइम रखा गया। ब्लैक आउट के लिए रात 8 बजे से सवा 8 बजे तक का समय रखा गया है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *