Weather Update: पहाड़ी इलाके में घूमने का है प्लान तो पहले पढ लें ये खबर, नार्थ-ईस्ट में भारी ताबाही, लैंड स्लाइड से कई मौत, 1500 टूरिस्ट फंसे, हिमाचल में बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update: देश के कई हिस्सों ने मानसून ने तबाही मचा दी है। पूर्वोत्तर भारत में समय से पहले पहुंचा मानसून बड़ा ही खतरनाक निकला। असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन ठप हो गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जानकारी के मुताबिक तीन राज्यों में दो दिन में 26 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। असम में भूस्खलन और बाढ़ से 16 मौतें हुईं। अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के ईस्ट कामेंग जिले में बाना-सेप्पा रोड पर नेशनल हाईवे 13 पर भूस्खलन की चपेट में आई कार गहरी खाई में गिर गई।

L- A tree got uprooted and fell on a car on Teen Murti Marg in Delhi. The car got damaged due to this. R- Due to storm and rain, trees and signboards fell in Noida-Greater Noida
 Teen Murti Marg in Delhi

दो परिवारों के 7 लोग मारे गए

इस हादसे में दो परिवारों के 7 लोग मारे गए। एक अन्य घटना में 2 लोगों की जान गई। मिजोरम के सेरछिप में 13 घर ढह गए। एक व्यक्ति की मौत हो गई। क्षेत्र में अगले कुछ दिन भारी बारिश की चेतावनी है। उत्तरी सिक्किम में करीब 1500 पर्यटक फंसे हैं।

हिमाचल प्रदेश में आज और कल के लिए आंधी-बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 1 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में अलग-अलग स्थानों के लिए चेतावनी जारी की गई है। 2 जून को सोलन और सिरमौर के लिए अलर्ट है।

मध्य प्रदेश की राजधानी में फीकी रही गर्मी

सबसे ज्यादा तपने वाले मई महीने में भोपाल में सिर्फ 6 दिन ही तेज गर्मी (40 डिग्री पार वाली) पड़ी। पूरे महीने में एक भी दिन पारा 43 डिग्री तक नहीं पहुंच सका। मौसम विभाग पहले ही अनुमान जता चुका था कि जून में भी तापमान सामान्य या उसके आसपास ही रहने की संभावना है। लू चलने की आशंका कम है।

मौसम विशेषज्ञ ए.के. शुक्ला के अनुसार, पिछले साल 2023 में भी भोपाल में मई के महीने में लू नहीं चली थी। इस बार भी वही स्थिति बनी रही। संयोग कि इस साल मई के पहले दिन पारा 42.5 डिग्री रहा। यह पूरे महीने में सबसे अधिक था।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *