Aaj ka Panchang: आज है निर्जला एकादशी, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी जी की करें पूजा

Daily Samvad
3 Min Read
Aaj Ka Panchang
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 06 June 2025: आज 06 जून 2025 की तारीख है, दिन है शुक्रवार (Friday)। आज शुक्रवार 6 जून के दिन ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। ऐसे में इस तिथि पर निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi 2025) मनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल

यह तिथि मुख्य रूप से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित मानी जाती है। ऐसे में आईए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं शुभ-अशुभ मुहूर्त के विषय में।

आज का पंचांग (Panchang 6 June 2025)

  • ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि समाप्त – 7 जून प्रातः 4 बजकर 47 मिनट तक
  • संवत – 2082
  • योग – व्यतिपात – सुबह 10 बजकर 13 मिनट तक
  • वनिज – दोपहर 3 बजकर 31 मिनट तक
  • विष्टि – 7 जून, प्रातः 4 बजकर 47 मिनट तक
  • वार – शुक्रवार
  • ऋतु – ग्रीष्म
Vishun Bhagwan
Vishun Bhagwan

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय – सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 7 बजकर 17 मिनट पर
  • चंद्रोदय – दोपहर 3 बजकर 1 मिनट पर
  • चंद्रास्त- 7 जून देर रात 2 बजकर 27 मिनट पर

शुभ समय

अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक

vishnu-bhagwan
vishnu-bhagwan

अशुभ समय

  • राहुकाल – सुबह 10 बजकर 36 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक
  • गुलिक काल – सुबह 7 बजकर 7 मिनट से सुबह 8 बजकर 51 मिनट तक
  • यमगंडा – दोपहर 3 बजकर 48 मिनट से शाम 5 बजकर 33 मिनट तक

निर्जला एकादशी

व्रत और भक्ति के मार्ग पर चलने वाले साधकों के लिए निर्जला एकादशी एक अत्यंत शुभ तिथि मानी जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, यह व्रत ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करने का विशेष महत्व होता है।

इस साल ये एकादशी 6 जून 2025 को मनाई जाएगी। यदि इस व्रत को श्रद्धा और नियमपूर्वक रखा जाए, तो साधक को वर्ष भर की सभी (24) एकादशियों का पुण्य प्राप्त होता है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *