Repo Rate Cut: लोन होंगे सस्ते, RBI ने रेपो रेट में की 0.50% की बड़ी कटौती

Muskaan Dogra
2 Min Read
RBI Big Action
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Repo Rate Cut: भारतीय रिजर्व बैंक ने तीसरी बार रेपो रेट (Repo Rate)  में कटौती की है। मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय बैठक के बाद आज RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बैठक में लिए गए फैसलों का ऐलान किया।

50 बेसिस प्वाइंट की कटौती

रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट (बीपीएस) की कटौती की गई है। इस कटौती के साथ ही रेपो रेट अब 5.50 फीसदी पर आ गई है। आरबीआई (RBI) ने फरवरी और अप्रैल में भी रेपो रेट में 25-25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की थी। फरवरी 2025 में करीब पांच साल के अंतराल के बाद ब्याज दरों में कटौती की गई थी।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल

रेपो रेट वह दर है जिस पर RBI बैंकों को पैसा उधार देता है। जब रेपो रेट कम होता है, तो बैंकों के लिए पैसे उधार लेना सस्ता हो जाता है और वे ग्राहकों को कम ब्याज दर पर उधार दे पाते हैं। रेपो दर में कटौती से होम और कार लोन जैसे ऋण सस्ते हो जाएंगे और ग्राहकों की ईएमआई कम हो जाएगी।

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि कैश रिजर्व रेश्यो (CRR) में 1% की कटौती करके इसे 4.00% से घटाकर 3.00% करने का फ़ैसला किया है। उन्होंने कहा कि RBI के इस कदम से 2.5 लाख करोड़ फाइनेंशियल सिस्टम में आएंगे।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *